नादौन निवासी की अम्ब रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुखद मौत

गारनी गांव के सन्नी कुमार की अंब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर दुखद मौत हो गई, जिससे गांव शोक में डूब गया।

Jun 16, 2024 - 21:01
Jun 17, 2024 - 17:20
 0  522
नादौन निवासी की अम्ब रेलवे स्टेशन में ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुखद मौत

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन 

थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत कलूर पंचायत के गारनी गांव में गांव के निवासियों ने रविवार सुबह जब ये खबर सुनी कि उन्ही के गांव का एक युवक अंब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आ जाने से दुखद मौत हो गई है तो पूरे गाँव में शौक की लहर दौड़ गई।  सूचना मिलते ही परिवार जन तथा समस्त क्षेत्रवासी शोक में डूब गए। सन्नी कुमार 23 वर्ष पुत्र सरबजीत सिंह रविवार सुबह अपने किसी रिश्तेदार को ट्रेन में बिठाने के लिए रेलवे स्टेशन अंब अंदौरा गया था। सुबह करीब 4:30 बजे जब उसने अपने रिश्तेदार को ट्रेन में बैठाया तो ट्रेन चल पड़ी उस समय सन्नी ट्रेन के अंदर ही था और हड़बड़ाहट में जैसे ही वह बाहर निकलने लगा तो उसका पैर फिसल गया जिससे वह नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया जहां उसकी दुखद मौत हो गई। सन्नी जल शक्ति विभाग में कार्य करता था तथा आसपास होने वाली खेल गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेता था युवा एवं मिलनसार सन्नी के इस हादसे में यूं चले जाने से हर कोई गमगीन है। वह अपने पीछे 2 वर्षीय मासूम बच्चा , पत्नी, माता-पिता तथा एक छोटे भाई को छोड़ गया है। परिजनों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पुलिस ऊना इस हादसे की छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0