कंजयाण कॉलेज में विशेष नामांकन शिविर का किया आयोजन 

वीरवार को राजकीय महाविद्यालय भोरंज (कंजयाण) में विशेष नामांकन शिविर का आयोजन किया गया।

Nov 16, 2023 - 17:03
 0  216
कंजयाण कॉलेज में विशेष नामांकन शिविर का किया आयोजन 

Videos

View All
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स..

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर किए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण- 2024 के तहत वीरवार को राजकीय महाविद्यालय भोरंज (कंजयाण) में विशेष नामांकन शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी संजय स्वरूप ने की। शिविर के दौरान 18-19 वर्ष के कुल 46 छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने के लिए प्रारूप-6 पर आवेदन प्राप्त किए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल किए जा रहे हैं तथा अपात्र लोगों के नाम हटाए जा रहे हैं। मतदाता सूचियों में नए नाम शामिल करने के आवेदन और अपात्र लोगों के नाम हटाने संबंधी आपत्तियां 9 दिसंबर तक स्वीकार की जाएंगी। इनके अलावा एक अप्रैल 2024, एक जुलाई 2024 और एक अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी निर्वाचक नामावली में अपना नाम सम्मिलित करवाने के लिए 9 दिसंबर तक प्रारूप-6 पर अपने आवेदन अग्रिम में प्रस्तुत कर सकते हैं। इस शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापक राकेश कुमार, अन्य प्राध्यापक, निर्वाचन कानूनगो टिंकल ठाकुर और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0