घर में बरामदे के बाहर सोए युवक पर तेजधार हथियार से हमला, मौत के मुंह से बाल बाल बचा युवक

घर में बरामदे के बाहर सोए युवक पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके गले पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से लहुलुहान करने का मामला सामने आया है।

Aug 26, 2024 - 14:22
 0  2.5k
घर में बरामदे के बाहर सोए युवक पर तेजधार हथियार से हमला, मौत के मुंह से बाल बाल बचा युवक
घर में बरामदे के बाहर सोए युवक पर तेजधार हथियार से हमला, मौत के मुंह से बाल बाल बचा युवक

Videos

View All
शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

प्रदीप शर्मा। ज्वालामुखी

घर में बरामदे के बाहर सोए युवक पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके गले पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से लहुलुहान करने का मामला सामने आया है। फिलहाल इस घटना में घायल हुआ युवक हमीरपुर अस्पताल में उपचाराधीन है और डॉक्टरों के मुताबिक वह खतरे से बाहर है। घायल युवक की पहचान गोकुल चंद उम्र 27 पुत्र सवर्गीय अशोक कुमार निवासी सुनेहतर डाकघर गगडुही के रूप में हुई है। उधर घटना की सूचना मिलते ही एस एच ओ ज्वालामुखी विजय कुमार, एस आई नाजर सिंह सहित पुलिस कर्मी और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जहां साक्ष्य जुटाए वहीं उन्होंने मामले को लेकर परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान दर्ज किए। इस बीच पुलिस ने इलाके में संधिगत लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डी एस पी ज्वालामुखी आर पी जसवाल ने की है। 

जानकारी के अनुसार गोकुल चंद निवासी गगडूही ने पुलिस को बताया कि वह ट्रेक्टर चलाता है और वह दो भाई और तीन बहनें है जिनमें बहनों की शादी हो चुकी है और वह और उसका भाई अभी कुंवारा है। 

उसके अनुसार वह और उसका छोटा भाई घर के बरामदे में सोए हुए थे, इसी बीच समय करीब 2 बजे वह रात को बाथरूम के लिए उठा और दोबारा आकर अपनी जगह पर सो गया। गोलुक के अनुसार इसी बीच रात को किसी अंजान व्यक्ति ने उसके गले पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर उसे लहुलुहान कर दिया। गोकुल ने बताया की इस घटना के बीच उसके छोटे भाई और माता ने उसे गांव के ही एक युवक रोहित की गाड़ी में उसे उपचाराधीन के लिए नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे हमीरपुर के लिए रैफर किया गया। 

उसके अनुसार जब वह नींद में था तो इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बरामदे में घुसकर किसी तेज चीज से उस पर हमला कर उसके गले को बुरी तरह से जख्मी किया है। बहरहाल पुलिस मामले की पूरी छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0