बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में ग्रीष्मकालीन नवरात्रों से संबंधित सभी तैयारियां हुईं पूरी : एसडीएम कांगड़ा

एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने सभी को ग्रीष्मकालीन नवरात्रों की शुभकामनाएं देने के साथ बताया 30 मार्च से कांगड़ा मंदिर में ग्रीष्मकालीन नवरात्रों के मेले शुरू हो रहे हैं।

Mar 29, 2025 - 20:17
Mar 30, 2025 - 20:20
 0  306
बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में ग्रीष्मकालीन नवरात्रों से संबंधित सभी तैयारियां हुईं पूरी : एसडीएम कांगड़ा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल और मंदिर अधिकारी नीलम राणा ने सभी को ग्रीष्मकालीन नवरात्रों की शुभकामनाएं देने के साथ बताया 30 मार्च से कांगड़ा मंदिर में ग्रीष्मकालीन नवरात्रों के मेले शुरू हो रहे हैं। उन्होंने बताया मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित सभी तरह के कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।

उन्होंने बताया मंदिर को पूरी तरह से फूलों से सुसज्जित किया गया है जिसके लिए माता के प्रति असीम आस्था रखने वाले के.के शर्मा सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बिजली, पानी, सीसीटीवी कैमरा, एलईडी स्क्रीन,मन्दिर लाइटनिंग और श्रद्धालुओं के ठहरने वाली सरायों में सफाई से संबंधित के कार्यों को दुरुस्त किया गया है। 

उन्होंने बताया इस बार मंदिर में नवरात्रों दौरान श्रद्धालुओं के लिए 3 समय का लंगर लगाने की व्यवस्था की गई है, श्रद्धालुओं को बाईपास से तहसील चौक तक लाने के लिए एचआरटीसी द्वारा मुद्रिका बस लगाई गई है, बीएमओ त्यारा की तरफ से श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिए स्वास्थ्य कर्मी मंदिर में उपलब्ध होंगे। उपायुक्त कांगड़ा द्वारा नवरात्रों के दौरान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु 30 होमगार्ड तैनात करने की सुविधा मिली है, सुरक्षा की व्यवस्था पुलिस प्रशासन कांगड़ा की देखरेख में नवरात्रों के दौरान की जायगी। मंदिर में चढ़ने वाले चढ़ावे की गणना हेतु कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने बताया नवरात्रों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने के चलते सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे इसके हेतु 20 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। शौचालय में सफाई व्यवस्था बनी रहे इसकी जिम्मेदारी सुलभ शौचालय को दी गई है। मंदिर के अंतर्गत तकनीकी सुरक्षा की दीवार भी मजबूत रहे इसके लिए दो नए सीसीटीवी के साथ कुल 18 सीसीटीवी लगाए गए हैं।

एसडीएम कांगड़ा ने नवरात्रों के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु हर समय तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0