वीरभद्र की प्रतिमा के साथ-साथ राज्य नेताओं की प्रतिमा भी रिज पर लगाई जाएगी

वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती पर राजीव भवन में कार्यक्रम आयोजित, जहां उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रतिमा रिज पर लगने की योजना, उनके योगदान की महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

Jun 23, 2024 - 18:07
 0  351
वीरभद्र की प्रतिमा के साथ-साथ राज्य नेताओं की प्रतिमा भी रिज पर लगाई जाएगी
वीरभद्र की प्रतिमा के साथ-साथ राज्य नेताओं की प्रतिमा भी रिज पर लगाई जाएगी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला 

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की 91वीं जयंती पर राजीव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मंत्री विक्रमादित्य सिंह, स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की बेटी रिटायर्ड मुख्य न्यायाधीश, पूर्व सदस्य लोक पाल अभिलाषा सिंह, नंद लाल, मोहन लाल ब्राक्टा, हरीश जनारथा, नरेश चौहान, केहर सिंह खाची, यशवंत छाजटा सहित अन्य पार्टी नेताओं ने वीरभद्र सिंह के छायाचित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह का स्टैच्यू लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमा रिज पर लगाने की बात हो रही है, साथ ही रिज के इर्द-गिर्द कुछ स्थान विकसित किए जाएँगे। सुक्खू ने कहा कि वीरभद्र सिंह उनके प्रेरणास्रोत रहें है। करीब 20 से 22 वर्षों तक उनके साथ काम करने का मौका मिला। आधुनिक हिमाचल के विकास में वीरभद्र सिंह का बहुत बड़ा योगदान है। उनकी विकास की सोच व कार्यों को आगे बढ़ाना यह सब कांग्रेस का लक्ष्य है और यही उनके लिए कांग्रेस की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सीएम ने कहा कि छात्र राजनीति से लेकर विधायक बनने तक उन्होंने वीरभद्र सिंह से बहुत कुछ सीखा।
वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के लोग चाहते हैं कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा रिज मैदान में ही लगे और जल्द ही रिज पर प्रतिमा लगाने की दिशा में काम शुरू होगा। वीरभद्र सिंह राष्ट्रीय नेता से कम नहीं थे। प्रदेश के साथ ही राष्ट्र को भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। वह 6 बार सीएम रहने के साथ ही केंद्र में भी कई दफा मंत्री रहे। उन्होंने  कहा है कि एक ओर जहां प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार ने इस प्रदेश की नींव रखी थी, वहीं वीरभद्र सिंह को आधुनिक हिमाचल के निर्माता के तौर पर जाना जाता रहेगा।


विक्रमादित्य सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज बेशक स्वर्गीय वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके दिखाए रास्ते पर हम सब निरंतर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि चाहे केंद्रीय मंत्री या फिर मुख्यमंत्री व सांसद के तौर पर हो, आधुनिक हिमाचल के निर्माण में वीरभद्र सिंह का अहम योगदान रहा है। 
उन्होंने प्रदेश के हर कोने को विकास की दृष्टि से सींचा है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0