नादौन में आयोजित एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का हुआ समापन 

जिला प्रशासन हमीरपुर और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से नादौन में आयोजित तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई।

Nov 5, 2023 - 19:22
 0  261
नादौन में आयोजित एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता का हुआ समापन 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 


 पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन हमीरपुर और द इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से नादौन में आयोजित तीन दिवसीय एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रामलीला मैदान में चैंपियनशिप का समापन किया और विजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
 इस अवसर पर आयोजन समिति, सभी प्रतिभागियों और नादौनवासियों को बधाई देते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नादौन में एडवेंचर स्पोर्ट्स और पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में यह चैंपियनशिप एक मील का पत्थर साबित होगी तथा पर्यटन मानचित्र पर नादौन की एक अलग पहचान बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दूरदर्शी सोच और निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता से नादौन में पर्यटन उद्योग को नए पंख लगेंगे।
 उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नादौन क्षेत्र में पर्यटन एवं एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए ढांचागत विकास पर लगभग 300 करोड़ रुपये की योजनाओं का खाका बनाया गया है। इनमें होटल निर्माण के लिए लगभग 42 करोड़ रुपये, वैलनेस सेंटर के लिए 65 करोड़, हैलीपोर्ट 3.50 करोड़ और वे-साइड अमेनिटीज के लिए 13 करोड़ रुपये की योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के लिए जलशक्ति विभाग के माध्यम से भी लगभग 300 करोड़ रुपये की योजनाएं मंजूर की गई हैं। उन्होंने बताया कि नादौन में ई-बस डिपो भी खोला जा रहा है और प्रदेश में आने वाली ई-बसों की पहले खेप इसी क्षेत्र को मिलेगी।
 इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों तथा सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और चैंपियनशिप के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डेनिलियो बरमेज ने अपने विचार सांझा किए। इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष शौकतपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान हिमाचल प्रदेश के मशहूर कलाकार अनुज शर्मा, ममता भारद्वाज, पंजाबी कलाकार गौरव कौंडल, सौरव शर्मा और कई अन्य हिमाचली कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा।
  इस अवसर पर एसपी आकृति शर्मा, एडीसी मनेश कुमार यादव, एसडीएम अपराजिता चंदेल, पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथी चंद शर्मा, बृजमोहन सोनी, भारत भूषण कपित, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, राफ्टिंग फेडरेशन के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे । 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0