कांगड़ा में पेयजल योजनाओं की दयनीय स्थिति पर विधानसभा में गूंज, जांच के आदेश

विधानसभा सत्र दौरान शुक्रबार को कांगड़ा के विधायक पवन काजल द्वारा नियम 62 के तहत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल योजनओं की दयनीय स्थिति पर चर्चा की गई।

Mar 28, 2025 - 20:57
 0  225
कांगड़ा में पेयजल योजनाओं की दयनीय स्थिति पर विधानसभा में गूंज, जांच के आदेश

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कंगड़ा

विधानसभा सत्र दौरान शुक्रबार को कांगड़ा के विधायक पवन काजल द्वारा नियम 62 के तहत कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन पेयजल योजनओं की दयनीय स्थिति पर चर्चा की गई। काजल ने कहा कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में लगभग 60 करोड रुपए की लागत से पेयजल योजनाओं के निर्माण कार्य शुरू है लेकिन हैरानी इस बात की कि योजनाओं पर पैसा खर्च होने के बावजूद जनता को पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो पाया है। जबकि शाहपुर मंडल के अधिशाषी अभियंता ने चाहेतो को कथित तौर पर लाभ पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपए के टेंडर और वर्क आर्डर आवंटित कर दिए हैं। जिनमें लगभग 50 लाख के वर्क,सप्लाई आर्डर एक आशा वर्कर ओर एक करोड के सप्लाई आर्डर उसके पति के नाम भी जारी किए गए हैं। जो की जांच का विषय है। काजल ने कहा घुरकड़ी पेयजल योजना के विस्तार पर 10 करोड़ 66 लाख, चंगर क्षेत्र की वोहड़ क्वालू ओर साथ लगते गांव के लिए 19 करोड़, गगल सहोड़ा, तियारा, बेदी पेयजल योजना पर 21 करोड रुपए खर्च किए जा रहे है। लेकिन धरातल पर काम कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। शुरू होने से पहले इनकी मुरम्मत पर लाखों खर्च कर दिए गए। काजल ने कहा वह किसी के सगे नहीं है सिस्टम के साथ ही चलेंगे जो सिस्टम को दरकिनार करेगा उसको खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जनता की सेबा उनकी प्राथमिकता है। इस पर सदन में जल शक्ति मंत्री,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा प्रदेश में कुछ एक्सन ने अराजकता फैलाई है। जिसमे शाहपुर के एक्सन भी शामिल है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि ये जहाँ नौकरी करते है ठेकेदार भी अपने साथ लेकर चलते है। शाहपुर मंडल में भी अधिकतर कार्य नूरपुर के ठेकेदारों को बांट कर अराजकता की है। ये सही नहीं है। जल शक्ति विभाग की शाहपुर मंडल के अधिशाषि अभियंता के विरुद्ध जांच के आदेश प्रदेश के जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री में विधानसभा में जारी किए हैं। अधिशासी अभियंता पर आरोप है कि 1332 टेंडर में महज दस टेंडर ही ऑनलाइन और 1322 टेंडर ऑफलाइन लगाकर जहाँ चाहेतों को लाभ पहुंचाया गया वहीं सरकारी राजस्व को चूना लगाया गया है। इसकी जाँच होगी जांच का जिमा उतरी क्षेत्र के चीफ इंजीनियर स्थित धर्मशाला को सोपा गया है। चीफ इंजीनियर मामले की जाँच रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र सरकार को देंगे। रिपोर्ट के आधार पर अधिकारी के बिरुद्ध कारबाई कि जाएगी।साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव जल शक्ति विभाग को तत्काल कांगड़ा में बिभाग के मंडल कार्यालय की नोटिफिकेशन कर अधिकारी की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। अग्निहोत्री ने सदन में कहा 

जल शक्ति विभाग में एक्सन (अधिशाषी अभियंता )से पूरे प्रदेश में टूलकिट, वेल्डिंग वर्क्स और अन्य सामान की खरीदो फ्रॉखत की शक्तियां सरकार ने छीन ली है। जिस तरह विभाग में पूरे प्रदेश में पाइपों की सेंट्रलाइज्ड परचेज होती है अब इस तरह से जल शक्ति विभाग में टूलकिट, वेल्डिंग वर्क्स व अन्य उपकरणों के खरीदने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। से पहले एक्सन कि सुबिधा ओर कार्य जल्दी होने के चलते सरकार ने ये शक्तियां एक्सन को दी थी लेकिन निरंतर मिल रही शिकायतों बाद अब सरकार ने एक्सन से ये शक्तियाँ बापिस ले ली है। एक्सन अपनी मर्जी से कोई सप्लाई आर्डर नहीं जारी कर सकेंगे। अग्निहोत्री ने सदन में आशबस्त किया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में नाबार्ड द्वारा निर्माणाधीन नो पेयजल योजनाओं का 48 करोड़ रूपए में 30 करोड़ रूपए खर्च हो चुके है। पैसा नाबार्ड कि किटी में बैलेंस है सभी योजनाओं को पूरा करबाया जाएगा। उन्होंने कहा शाहपुर मंडल दो विधानसभा कांगड़ा ओर शाहपुर को चलाता है। शीघ्र हीं काँगड़ा में जल शक्ति मंडल कार्यालय विधायक काजल की मांग पर शुरू कर दिया जाएगा ताकि विकास को गति मिले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0