भाजपा ने सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतारा 

राज्यसभा चुनाव के लिए बदले हुए नियमों के बीच अब क्रॉस वोटिंग करना आसान नहीं है, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी और जाने माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को उतार कर भाजपा ने कांग्रेस के जश्न को फीका जरूर किया है।

Feb 16, 2024 - 13:24
 0  333
भाजपा ने सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को मैदान में उतारा 

Videos

View All
शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

राज्यसभा चुनाव के लिए बदले हुए नियमों के बीच अब क्रॉस वोटिंग करना आसान नहीं है, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी और जाने माने वकील अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ हर्ष महाजन को उतार कर भाजपा ने कांग्रेस के जश्न को फीका जरूर किया है। अब वोटिंग तक यह रोमांच बरकरार रहेगा। हिमाचल विधानसभा की दलीय स्थिति देखें, तो कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं, जबकि भाजपा विधायकों की संख्या 25 है। तीन निर्दलीय विधायक भी कांग्रेस के साथ ही जा रहे हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ दल 43 वोट का दावा कर रहा है। कांग्रेस ने एक दिन पहले ही जाने-माने वकील और राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को हिमाचल से राज्यसभा का उम्मीदवार तय किया था। जेपी नड्डा की सीट खाली हो रही है, जो मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से कांग्रेस के खाते में जानी थी। कांग्रेस के लिए सब ठीक चल रहा था, लेकिन नामांकन के आखिरी दिन बीजेपी ने अपना उम्मीदवार भी उतार दिया। बीजेपी ने हर्ष महाजन को उम्मीदवार बनाया है, जो 45 वर्ष तक कांग्रेस में रहे और बीते विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के पाले में आ गए। कल तक लग रहा था कि बिना वोटिंग के ही कांग्रेस उम्मीदवार राज्यसभा पहुंच जाएगा, लेकिन बीजेपी के कैंडिडेट उतारने से चुनाव में ट्विस्ट आ गया है। अब 27 फरवरी को वोटिंग से ही हार-जीत का फैसला होगा। हर्ष महाजन चार दशक से ज्यादा वक्त कांग्रेस में रहे हैं, लेकिन 2022 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने ‘हाथ’ छोडक़र ‘कमल’ थाम लिया था। तीन बार चंबा से विधायक रहे हर्ष महाजन की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सबसे करीबियों में होती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0