मुख्यमंत्री की कुर्सी डगमगाने लगी है : विजय अग्निहोत्री

उपमंडल नादौन के गलोड कॉलेज को सरकार द्वारा पहले डी नोटिफाई करने और अब दोबारा खोलने को लेकर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Mar 14, 2024 - 21:57
 0  252
मुख्यमंत्री की कुर्सी डगमगाने लगी है : विजय अग्निहोत्री

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

उपमंडल नादौन के गलोड कॉलेज को सरकार द्वारा पहले डी नोटिफाई करने और अब दोबारा खोलने को लेकर पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।अग्निहोत्री का कहना है कि सरकार आते ही इस कॉलेज को डी नोटिफाई कर दिया गया था, जहां बच्चों की कक्षाएं आरंभ हो चुकी थी। परंतु अब चुनाव के समय इसे सरकार को दोबारा खोलना पड़ा है। उन्होंने पूछा कि इसे बंद ही क्यों किया गया था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कुर्सी अब डगमगाने लगी है। इसलिए उन्हें गलोड की जनता की याद आ गई। 

इससे पूर्व जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय को पहले डी नोटिफाई किया और अब इसे दोबारा खोला गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र में संस्थान खोलने चाहिए परंतु यहां उल्टा हुआ है। अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार ने सत्ता संभालने के बाद अभी तक भी मुख्यमंत्री के स्तर का कोई संस्थान नादौन क्षेत्र में नहीं खोला है बल्कि गत सरकार के समय धनेटा में सी एच सी दर्जा बढ़ाकर पीएचसी, अटियालु और हथौल में आरंभ किए गए पटवार सर्कल, चिलियां और बंदारण में खोले गए हेल्थ सब सेंटर, लाजियाना में आरंभ किए गए आयुर्वैदिक सेंटर आदि संस्थाओं को डी नोटिफाई कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने क्षेत्र में अभी तक कोई संस्थान खोला नहीं है बल्कि बंद जरूर किए हैं। जो बंद किए हैं उनमें कार्य चल रहा था।


अग्निहोत्री ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन की जनता के विधायक हैं और लोगों को लग रहा था कि प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नादौन को मिला है इसलिए यहां राजनीति से ऊपर उठकर विकास होगा, परंतु यहां का हाल कुछ ऐसा है कि कर्मचारी डरे हुए हैं भाजपा और संघ के कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। आपदा प्रभारी प्रभावितों को राहत भाई भतीजा बाद करके दी गई दी जा रही है। ऐसे हालातों में नादौन की जनता पस्त है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0