मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने राधास्वामी सत्संग भवन में लिया सुविधाओं का जायजा

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को राधास्वामी सत्संग भवन और इसके परिसर का दौरा किया।

Jan 28, 2024 - 15:51
 0  468
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने राधास्वामी सत्संग भवन में लिया सुविधाओं का जायजा

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अनिल कपलेश । बड़सर

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को राधास्वामी सत्संग भवन और इसके परिसर का दौरा किया। उन्होंने सत्संग भवन परिसर में विभिन्न सुविधाओं का जायजा भी लिया और राधास्वामी संस्था के स्थानीय पदाधिकारियों, वालंटियर्स तथा संगत को आश्वासन दिया कि सत्संग भवन परिसर में विभिन्न सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रदेश सरकार की ओर से भी हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि राधास्वामी संस्था धार्मिक और अध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी बहुत ही सराहनीय योगदान दे रही है। संस्था ने कई बार आपात परिस्थितियों में सत्संग भवनों के द्वार आम लोगों के लिए खोलकर तथा सरकार का भरपूर सहयोग करके सेवाभाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

 मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने कहा की हमीरपुर में संस्था की विभिन्न मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि रविवार को विभिन्न रूटों पर बस सेवाओं के संचालन के संबंध में राधास्वामी संस्था की मांग को पूरा किया जाएगा, ताकि संगत को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि जिला के कुछ रूटों पर बस सेवाओं की समस्या को दूर कर दिया गया है और अब संस्था की मांग पर ख्याह रूट पर भी रविवार को बस सेवा उपलब्ध करवाई जाएगी।

इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने संगत की अन्य समस्याओं तथा सत्संग भवन के आस-पास विभिन्न सुविधाओं के संबंध में भी संस्था के पदाधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की। 

इस मौके पर नगर परिषद हमीरपुर के मनोनीत पार्षद निशांत शर्मा, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, राधास्वामी संस्था के स्थानीय पदाधिकारी रतन चंद, अन्य पदाधिकारी, नीना ठाकुर और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0