औषधीय तथा सुगंधित पौधों की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा: एडीसी  

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण  स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा जिला कांगडा की बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 10 दिवसीय औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ अतिरिक्त जिला उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल आईएएस द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

Jan 3, 2024 - 19:35
 0  351
औषधीय तथा सुगंधित पौधों की खेती को दिया जा रहा बढ़ावा: एडीसी  

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो । रोजाना हिमाचल

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण  स्वरोजगार प्रशिक्षण सस्ंथान कांगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा जिला कांगडा की बेरोजगार युवक एवं युवतियों को स्वरोजगार की ओर अग्रसर करने के लिए 10 दिवसीय औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ अतिरिक्त जिला उपायुक्त कांगड़ा सौरभ जस्सल आईएएस द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि औषधीय तथा सुगंधित पौधों की खेती में स्वरोजगार की असीम संभावनाएं हैं तथा इसी को ध्यान में रखते हुए बेरोजगार युवाओं को औषधीय एवं सुंगधित पौधों की खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मिशन धनवन्तरी के तहत भी कांगड़ा जिला औषधीय पौधों की खेती के लिए विभिन्न स्तरों पर कदम उठाए गए हैं। इस अवसर पर आरसेटी निदेशक गरिमा ने बताया कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे जिला कांगड़ा के विभिन्न गांव से युवक एवं युवतियां भाग ले रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती कैसे की जाती है, और कौन से पौधें में क्या औषधीय गुण होते हैं और औषधीय पौधौ से विभिन्न प्रकार के उत्पाद बना सकते है आदि के बारे मे सिखाया जाएगा। जिससे कि वह अपना स्वंय का रोजगार शुरू कर सकें। प्रशिक्षणार्थी स्वरोजगार आरंभ करने के लिए जिला कांगडा के किसी भी बैंक से मुद्रा ऋण के लिए आवेदन कर सकते है। कार्यक्रम में जिला आग्रणी बैंक प्रबंधक श्री कुलदीप कुमार कौशल,  निदेशक पीएनबी आरसेटी गरिमा, नोडल अधिकारी मिशन धनवंतरी डा. सुनील विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0