बेटियां किसी से कम नहीं, हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

Dec 31, 2023 - 16:41
 0  333
बेटियां किसी से कम नहीं, हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे: इंद्र दत्त लखनपाल

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अनिल कपलेश । बड़सर

विधायक दत्त लखनपाल ने रविवार को लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कर रहे हैं। लिटल एंजल पब्लिक स्कूल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश और प्रदेश में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों ने अभूतपूर्व विकास करवाकर एक मजबूत राष्ट्र की नींव रखी थी। लेकिन, आजकल कई लोग कांग्रेस के खिलाफ इस प्रकार दुष्प्रचार कर रहे हैं कि जैसे वर्ष 2014 से पहले भारत और हिमाचल प्रदेश में कुछ हुआ ही नहीं हो। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि देश के लिए कांग्रेस के योगदान को कभी भुलाया या मिटाया नहीं जा सकता है।

समारोह में छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि हमारे समाज में कुछ विकृतियों के कारण बेटियों के साथ भेदभाव हो रहा था और कई कन्याओं को गर्भ में ही मार दिया जाता था। लेकिन, पिछले कुछ समय से इस बारे में समाज में जागरुकता बढ़ी है और आज बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। ये बेटियां किसी से कम नहीं हैं। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल को 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।

 इससे पहले प्रधानाचार्य डिंपल कपिल ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समारोह में ऊशा लखनपाल, ग्राम पंचायत भकरेड़ी के उपप्रधान परमिंदर सिंह, एनएसयूआई के कोऑर्डिनेटर रूबल ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश ठाकुर, कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी सुशील कुमार और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0