इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने हासिल किया दूसरा स्थान

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

Nov 8, 2023 - 18:45
Nov 8, 2023 - 18:50
 0  324
इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी कॉलेज कांगड़ा ने हासिल किया दूसरा स्थान

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

 हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता में एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महाविद्यालय चंबा में किया गया था। डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने पूरी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने पहले मैच में राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला को 3-2 से हराया। डीएवी महाविद्यालय ने दूसरे मैच में राजकीय महाविद्यालय नादौन को पेनाल्टी शूटआउट में 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच राजकीय महाविद्यालय शाहपुर के साथ खेला गया। जिसमें डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा ने 4-0 से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया । फाइनल मुकाबला डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा और राजकीय महाविद्यालय खड के बीच खेला गया। जिसमें डीएवी कांगड़ा की टीम उपविजेता रही । 
डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा के प्राचार्य बलजीत सिंह पटियाल ने सभी खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि टीम के कोच राजकुमार और सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र हैं । उन्होंने कहा कि डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा शिक्षा के साथ-साथ वर्ष प्रतिवर्ष खेलों में भी अव्वल स्थान प्राप्त कर रहा है। इस अवसर पर महाविद्यालय की फिजिकल एजुकेशन की प्रो श्रेष्ठा और स्पोर्ट्स कोच विनय डढवाल भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0