हरिपुर में मिनी सचिवालय निर्माण को लेकर स्वीकृति के लिए भेजी डीपीआर : नरदेव कंवर

हरिपुर में मिनी सचिवालय शीघ्र निर्मित किया जाएगा इसके लिए डीपीआर स्वीकृति के लिए भेज दी गई है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Dec 26, 2023 - 19:23
 0  306
हरिपुर में मिनी सचिवालय निर्माण को लेकर स्वीकृति के लिए भेजी डीपीआर : नरदेव कंवर

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

 सुमन महाशा। कांगड़ा 

हरिपुर में मिनी सचिवालय शीघ्र निर्मित किया जाएगा इसके लिए डीपीआर स्वीकृति के लिए भेज दी गई है ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। यह जानकारी कांग्रेस के मत्स्य विभाग के चेयरमैन नरदेव कंवर ने मंगलवार को हरिपुर में विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लेने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए किसी भी स्तर पर धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी तथा देहरा विस क्षेत्र को विकसित करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पौंग विस्थापितों के साथ है तथा उनकी समस्याओं का चरणबद्व तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा ताकि इन लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने आपदा प्रभावितों के लिए पुनर्वास के लिए सराहनीय कार्य किया है तथा देहरा विस क्षेत्र के आपदा प्रभावित परिवारों की सरकार की ओर हरसंभव मदद की गई है।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में विकास कार्य के लिए 10 लाख रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की गई है जिसके लिए सभी पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया है।  उन्होंने कहा कि बनखंडी में चिड़ियाघर निर्मित करने की दिशा में सार्थक कदम उठाए गए हैं इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा वहीं स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर उनके साथ जिला महासचिव इन्द्र शर्मा, किरण गुलेरी प्रदेश महिला सचिव,बबल रैना, अरविन्द व पवन चैधरी ब्लॉक महासचिव उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0