चुनाव व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने कांगड़ा में अधिकारियों संग की बैठक

लोकसभा आम चुनाव के मद्देनज़र प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। चुनाव में धनबल और बाहुबल के प्रयोग को रोकने के लिए तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के उद्देश्य से 16- कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार अलग-अलग टीमें 24 घंटे कार्य कर रही हैं। स्टेटिक सर्विलांस टीमें (एसएसटी) महत्वपूर्ण स्थानों पर निरंतर नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहीं हैं। एफएसटी भी अपने कार्य को  दिशानिर्देश अनुसार निरंतर कर रहीं हैं।

May 17, 2024 - 20:34
 0  297
चुनाव व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने कांगड़ा में अधिकारियों संग की बैठक
चुनाव व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी ने कांगड़ा में अधिकारियों संग की बैठक

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा 

लोकसभा आम चुनाव के मद्देनज़र प्रदेश में लागू आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। चुनाव में धनबल और बाहुबल के प्रयोग को रोकने के लिए तथा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के उद्देश्य से 16- कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में भी भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार अलग-अलग टीमें 24 घंटे कार्य कर रही हैं। स्टेटिक सर्विलांस टीमें (एसएसटी) महत्वपूर्ण स्थानों पर निरंतर नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहीं हैं। एफएसटी भी अपने कार्य को  दिशानिर्देश अनुसार निरंतर कर रहीं हैं।

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त प्रतिभा चौधरी (आई.आर.एस) ने 16-कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आयोग द्वारा व्यय निगरानी के लिए गठित टीमों के साथ बैठक की।
बैठक में एसडीएम कांगड़ा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी इशांत जसवाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में व्यय पर्यवेक्षक ने चुनाव व्यय निगरानी के लिए की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली।

उन्होंने सहायक व्यय पर्यवेक्षक, एफएसटी और एसएसटी टीमों को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का ध्यान पूर्वक अध्ययन करने के निर्देश दिए ताकि उनके दायित्व के प्रत्येक विषय की स्थिति उनको स्पष्ट रहे। उन्होंने कहा कि टीम के हर सदस्य के पास दिशानिर्देशों की प्रतिलिपि होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि टीमों द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान शराब और नकदी से संबंधित मामलों पर प्रभावी रोकथाम के लिए समुचित निगरानी की जाए। 
उन्होंने आज पुराना मटौर में स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) द्वारा लगाए गए नाके का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने इस टीम द्वारा किए जा रहे वाहन चेकिंग के कार्य की प्रसंशा की। उन्होंने टीम को सभी आम-खास लोगों की बराबर चेकिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक में चुनाव व्यय पर्यवेक्षक प्रतिभा चौधरी (आई.आर.एस) सहित एसडीएम कांगड़ा एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी इशांत जसवाल नायब तहसीलदार सुरेश कुमार, सहायक व्यय पर्यवेक्षक निशांत नारायण एवं सदस्य, एसएसटी हेड विनय कुमार और एफएसटी हेड अनूप सूद मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0