हर देशवासी सिर्फ एक गारंटी पर भरोसा करता है और वो है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर  

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस परहमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर मंच से अपनी ही पार्टी के विधायकों को कोस रहे हैं। इससे उनकी बौखलाहट साफ़ ज़ाहिर होती है।

Mar 12, 2024 - 21:23
 0  630
हर देशवासी सिर्फ एक गारंटी पर भरोसा करता है और वो है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी : जयराम ठाकुर  

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल  

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस परहमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हर मंच से अपनी ही पार्टी के विधायकों को कोस रहे हैं। इससे उनकी बौखलाहट साफ़ ज़ाहिर होती है। उन्होंने कहा कि झूठी गारंटी के दम पर हिमाचल प्रदेश की सत्ता में आए मुख्यमंत्री जनता के सवालों का सामना नहीं करपा रहे हैं। इसीलिए इधर-उधर की बातें कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के लोग कांग्रेस द्वारा दी गई गारंटियों के बारे में पूछ रहे हैं। इसलिए सरकार को कांग्रेस की गारंटियों पर जवाब देना है। प्रदेश में हर वर्ग के लोग सरकार से निराश हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री जी चाहते हैं कि कांग्रेस ने जिस तरीक़े से झूठ बोलकर सरकार बनाई है उसी तरह झूठ बोलकर वह सरकार को चलाते रहे। लेकिन अब ऐसा होने वाला नहीं है। इस देश में अब नरेंद्र मोदी के अलावा कोई भी गारंटी नहीं रह गई है। आज हर देशवासी सिर्फ एक गारंटी पर भरोसा करता है और वो है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी। 

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में रेल से जुड़ी 85 हज़ार करोड़ की परियोजनाओं के शुभारंभ और लोकार्पण के लिए उनका आभार जताते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश के लोग चाहते हैं कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भी भारत के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भी कहा वह करके दिखाया। यही कारण है कि आज हर देशवासी उन पर आँख मूँद कर भरोसा करता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के लोगों के सुझाव के आधार पर ही तैयार किया जाएगा भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र। इसके लिए देश भर में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में भी संकल्प पत्र सुझाव यात्रा के अनेकों कार्यक्रम चल रहे है। चारो संसदीय क्षेत्रों में दो-दो वाहनों के माध्यम से प्रदेश के सभी वर्गों के सुझाव आमंत्रित किए जा रहे है। जयराम ठाकुर ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं जिससे 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ राष्ट्र निर्माण में सबका सहभाग हो सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0