बार बार बिजली जाने से नादौन के आस पास के क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी

पिछले कल की रात से ही नादौन के शहर तथा साथ लगते आसपास के क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बार बार बाधित हो रही है और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है ।

Jun 4, 2024 - 22:04
 0  207
बार बार बिजली जाने से नादौन के आस पास के क्षेत्र के लोगों को हो रही परेशानी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

पिछले कल की  रात से ही नादौन के शहर तथा साथ लगते आसपास के क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बार बार बाधित हो रही है  और  लोगों को भारी परेशानी  झेलनी पड़  रही है । आस पास के शहर के लोगों ने बताया कि सोमवार रात को भी लगभग 6 घंटे तक बिजली  आपूर्ति पूरी तरह से बंद रही। मंगलवार सुबह ये आपूर्ति बहाल तो कर दी गई परंतु दोपहर के बाद फिर से बिजली   कभी जा रही थी तो कभी आ रही थी । लोगों का कहना है कि इस कड़कती धूप और तापमान अत्यधिक बढ़ने के कारण लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि सोमवार रात को बिजली न होने से बच्चों और बीमार लोगों को काफी परेशानी हुई वहीं  दिन के समय यदि कुछ समय के लिए आपूर्ति बंद हो जाए तो लोगों को इस गर्मी के मौसम में  अत्यधिक गर्मी का सामना करने के साथ-साथ अन्य कई परेशानियां भी झेलनी पड़ रही है। खाद्य सामग्री तथा ठंडे पेय पदार्थ व आइसक्रीम आदि बेचने वाले दुकानदारों को भी काफी परेशानी हो रही है क्यूंकि ठन्डे  पदार्थ भी गरम हो जा रहे हैं और लोग इन्हे खरीद नहीं रहे हैं। एक तो लोग गर्मी में बाहर  निकलते नहीं हैं और जब  निकलते हैं तो इस गर्मी में उन्हें दुकान से कोई ठंडे पेय न मिले तो लोग और परेशान होते हैं।  लोगों ने विभाग से मांग की है कि इस समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। इस संबंध में विभाग के एसडीओ अक्षय कुमार ने बताया कि आजकल अत्यधिक लोड होने के कारण यह समस्या पेश आ रही है वहीं कुछ तकनीकी करणों से भी आपूर्ति में बाधा आ रही है उन्होंने कहा कि समस्या के स्थाई समाधान का पूरा प्रयास किया जा रहा  है और जल्द ही इस समस्या से राहत मिलेगी। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0