बैजनाथ-पपरोला में स्थापित होगा कूड़ा निष्पादन संयंत्र , डेढ़ करोड़ रुपये की राशि हुई जारी

मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने रविवार को नगर पंचायत के बार्ड नंबर -9 बुरली कोठी में ठोस अपशिष्ट सन्यंत्र केन्द्र एवं बाल वाटिका के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

Feb 11, 2024 - 17:13
 0  189
बैजनाथ-पपरोला में स्थापित होगा कूड़ा निष्पादन संयंत्र , डेढ़ करोड़ रुपये की राशि हुई जारी
बैजनाथ-पपरोला में स्थापित होगा कूड़ा निष्पादन संयंत्र , डेढ़ करोड़ रुपये की राशि हुई जारी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मनोज धीमान। पालमपुर

मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने रविवार को नगर पंचायत के बार्ड नंबर -9 बुरली कोठी में ठोस अपशिष्ट सन्यंत्र केन्द्र एवं बाल वाटिका के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कूड़ा निष्पादन हर क्षेत्र के लिये विकराल समस्या है और प्रदेश सरकार कूड़े के वैज्ञानिक निष्पादन के लिये गंभीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से बैजनाथ पपरोला क्षेत्र में भी कूड़े के स्थाई निष्पादन के लिये आधुनिक संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार और लोगों के सजग सहयोग से प्रदेश सरकार ने बैजनाथ पपरोला क्षेत्र में कूड़ा निष्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिये करीब पौने 2 करोड़ रुपये जारी किये हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक कूड़ा निष्पादन संयंत्र के लिये डेढ़ करोड़ और बाल वाटिका के लिये 25 लाख जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत इसी स्थान यहां काम करने वाले कर्मियों के लिये आवास इत्यादि का निर्माण भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कहा कि ठोस अपशिष्ट सन्यंत्र केन्द्र का कार्य चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा। इसमें पहले चरण में गीले कचरे के लिए शेड बनाया जाएगा। जिसमे खाद बनाने के लिये मशीन लगाई जाएगी।दूसरे और तीसरे चरण में सूखे कचरे शेड का निर्माण होगा। इसके अतिरिक्त बाल वाटिका का निर्माण किया जाएगा। सीपीएस ने कहा कि बैजनाथ हलके में लोगों की सुविधा के लिये आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र में जनाकांक्षाओं और क्षेत्र की मांग के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ हलके के समग्र और संतुलित विकास से मॉडल विधान सभा क्षेत्र बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर एससी सेल उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष बैजनाथ पपरोला कांता देवी ,उपाध्यक्ष बेदना कुमारी, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंदर जम्वाल, यूवा अध्यक्ष रविंद्र राव, कृष्ण शर्मा, अशोक सुग्गा, सतीश मेहरा, सचिन शर्मा, सुरेंद्र कुमार, कुलदीप सोनी, शांति कोल , पुष्पेंद्र कोल, रमेश चड्डा, शशी राणा, गुलाब् राणा , सचिव नगर पंचायत आदित्य चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0