हि. प्र. विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में पर्यावरण इतिहास पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस का किया आयोजन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में इतिहास विभाग के सौजन्य से दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन 7-8 मार्च 2025 को होने जा रहा है I

Mar 1, 2025 - 15:47
 0  180
हि. प्र. विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में पर्यावरण इतिहास पर राष्ट्रीय कांफ्रेंस का किया आयोजन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

अभिषेक धीमान। धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में इतिहास विभाग के सौजन्य से दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन 7-8 मार्च 2025 को होने जा रहा है I क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक प्रोफेसर कुलदीप अत्री ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के "रूसा हेड इक्विटी इनीशिएटिव" द्वारा वित्त प्रायोजित है जिसका शीर्षक है "भारत के पर्यावरण इतिहास पर पुनरावलोकन: मुख्य मुद्दे और चुनौतियां I " उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कांफ्रेंस के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय केंद्र के स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के प्राचार्य प्रोफेसर डीपी वर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न समितियों का गठन किया गया है I कॉन्फ्रेंस के संयोजक इतिहास विभाग के समन्वयक डॉ राजकुमार ने बताया कि इतिहास विभाग समय-समय पर सेमिनार, संगोष्ठियों और विशेष व्याख्यानों का आयोजन करता है I

उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण में आने वाले परिवर्तनों के कारण चुनौतियों का सामना कर रहा है जिससे धरती पर विभिन्न प्रकार के प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है I इस दृष्टि से इतिहास विभाग द्वारा "भारत के पर्यावरण इतिहास पर पुनरावलोकन: मुख्य मुद्दे और चुनौतियां विषय पर आधारित दो दिवसीय राष्ट्रीय परिसंवाद का आयोजन प्रस्तावित है I इस परिसंवाद में इतिहास विभाग के 101 विद्यार्थियों सहित 10 राज्यों के विश्वविद्यालय के इतिहासकार और शोधार्थी भाग लेंगे I आयोजन सचिव राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि दिनांक 7 मार्च 2025 को विद्वान और शोधार्थी विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र,मोहली धर्मशाला के सभागार में शोध पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं जबकि दिनांक 8 मार्च 2025 को ऑनलाइन माध्यम से शोध पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं I

 विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र के निदेशक प्रोफेसर कुलदीप अत्री के अनुसार राष्ट्रीय परिसंवाद के शुभारंभ अवसर पर प्रसिद्ध पर्यावरण इतिहासकार एवं अंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली के स्कूल ऑफ़ लिबरल स्टडीज के प्रोफेसर धीरेंद्र दत्त डंगवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे I राष्ट्रीय कांफ्रेंस के प्रति आयोजन समिति के समस्त सदस्यों और इतिहास विभाग के विद्यार्थियों में विशेष उत्साह है I

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0