व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर होगा हिमाचल: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बिलासपुर के लुहणु मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।

Dec 12, 2024 - 12:19
 0  279
व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर होगा हिमाचल: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर बिलासपुर के लुहणु मैदान में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी चेतन चौहान व विदीत चौदरी, हिमाचल कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह, कांग्रेस सरकार में मंत्रिमंडल के सभी सहयोगी वह हिमाचल सरकार के प्रशासनिक अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा स्थल पर हजारों की संख्या में अपार भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री प्रसन्नचित नजर आए। उन्होंने बिलासपुर की पावन धरती पर पधारे सभी सम्मानित जनों का हृदय से स्वागत व अभिनंदन भी किया। मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम अपने ऊर्जावान साथियों के साथ मिलकर हिमाचल के समग्र विकास को नए संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए अभूतपूर्व मापदंड स्थापित कर रहे हैं। 2 वर्ष के भीतर सरकार की उपलब्धियां का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हम कड़े फैसले लेते रहेंगे, वह सभी गारंटीया भी पूरी करेंगे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के किसानो, बागवानों, दुग्ध उत्पादकों, महिलाओं,युवाओं को आर्थिक दृष्टि से उन्नत व समृद्ध

 करने के लिए सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का भी जमकर बखान किया। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 2 साल के कार्यकाल के भीतर इतिहास में सबसे बड़ी आपदा का सामना हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने किया है। इसके बावजूद भी हिमाचल प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित किया गया है। हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल सरकार के साथ राजनैतिक प्रतिशोध कर रही है। हिमाचल का वाजिब हक भी केंद्र सरकार द्वारा रोका जा रहा है। हिमाचल कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस सरकार की 2 साल की उपलब्धियो की जमकर प्रशंसा की। प्रतिभा सिंह ने कहा कि यदि संगठन मजबूत होगा तभी सरकार मजबूत हो सकेगी। प्रतिभा सिंह के संबोधन के वक्त उन्हें बीच में टोकने पर वह खासी नराज भी नजर आई क्योंकि उन्हें अपना भाषण समाप्त करने के लिए कहा गया था। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल की सरकार को गिराने के लिए इन बाजूओ में दम होना चाहिए।

हम जानते हैं कि भारतीय जनता पार्टी व जयराम के बाजूओ में कितना दम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हिमाचल की सरकार को गिराने का स्वप्न छोड़ दे। मुकेश अग्निहोत्री ने तंज कसते हुए कहा कि हम 40 थे और 40 रहेंगे। बता दें कि समारोह को लेकर जहां सरकार और संगठन के बीच विरोधाभास नजर आता दिखा वही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को भी हाथ खड़े करने के लिए जबरदस्ती पीछे से आगे लाया गया। सरकार की कारगुजारीयो के बारे में जब पत्रकारों ने लोगों की राय जानने का प्रयास किया तो बहुत सारे लोग सरकार के कुछ एक निर्णय से नाखुश भी नजर आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0