हिमाचली सांस्कृतिक दल ने प्रस्तुत किए देश प्रेम के तराने

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय राजदूतावास बहरीन में हिमाचली सांस्कृतिक दल ने देश भक्ति के तराने प्रस्तुत कर वातावरण को भारतीय रंग में रंग दिया।

Jan 27, 2025 - 22:16
 0  162
हिमाचली सांस्कृतिक दल ने प्रस्तुत किए देश प्रेम के तराने

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय राजदूतावास बहरीन में हिमाचली सांस्कृतिक दल ने देश भक्ति के तराने प्रस्तुत कर वातावरण को भारतीय रंग में रंग दिया। इस अवसर पर भारतीय राजदूत विनोद के.जैकब ने ध्वजारोहण किया तथा भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू का संदेश पढ़ कर सभी को बधाई दी। बहरीन से यह जानकारी देते हुए सांस्कृतिक दल के डॉ.सुरेश शर्मा तथा सारेगामापा संगीत अकादमी नादौन के अजय डोगरा ने बताया कि हिमाचली दल के कलाकारों का इस अवसर पर देश भक्ति के तराने गाना तथा सभी भारतीय राज्यों के लोगों से मिलना एक चिरस्मरणीय अवसर था। उन्होंने कहा कि आज सत्ताईस जनवरी को यह दल भारतीय राजदूतावास में हिमाचल प्रदेश सोसायटी द्वारा आयोजित हिमाचली लोकसंगीत संध्या का आयोजन कर रहा है जिसमें भारतीय राजदूत विनोद के.जैकब मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की परम्परागत धाम, संस्कृति, परिधान, लोक संगीत का प्रदर्शन होगा। इस अवसर पर बहरीन में सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य रमण शर्मा, राजन शर्मा तथा अध्यक्ष यश शर्मा ने कहा कि बहरीन में रह रहे हिमाचली समुदाय का दल भी अपनी पहाड़ी प्रस्तुतियां देगा। यह दल हिमाचली संस्कृति तथा भारत और बहरीन साम्राज्य के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण पैदा करने के लिए के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर उच्च अधिकारी, तथा गणमान्य एवं विशिष्ट अतिथि तथा बहुत संख्या में भारतीय उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि इस दल में यशविन्द्र ठाकुर, विनोद खाबला, शास्त्रीय संगीत गायक, डॉ.हेम राज चंदेल, डॉ. सुरेश शर्मा, लोक गायिका गीता भारद्वाज, बांसुरी वादक हरिदत्त भारद्वाज, तबला वादक दिवाकर शर्मा, मशहूर संगीतकार राजेश वर्मा आरवी शामिल हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0