एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में हिंदी पखवाड़ा का किया शुभारंभ

राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में हिंदी विभाग के सौजन्य से सोमवार को हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया।

Sep 2, 2024 - 18:46
 0  216
एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में हिंदी पखवाड़ा का किया शुभारंभ

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के उपलक्ष्य पर एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में हिंदी विभाग के सौजन्य से सोमवार को हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। हिंदी विभाग की सहायकाचार्या डॉ सीमा ने मुख्य अतिथि ,अन्य अध्यापक वर्ग तथा विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत किया । कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

इस दौरान कॉलेज में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया । इस निबंध लेखन का मुख्य विषय था राष्ट्रीय एकीकरण और हिंदी भाषा। 

इस अवसर पर प्राचार्य ने सभी को राजभाषा हिंदी पखवाड़ा के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपनी भाषा के प्रति लगाव और अनुराग राष्ट्र प्रेम का ही एक रूप है। हिंदी ने सभी भारतवासियों को एक सूत्र में पिरोकर सदैव अनेकता में एकता की भावना को पुष्ट किया है। 

उन्होंने कहा कि राजभाषा हिन्दी एकता, भावना और प्रेम की भाषा है। राजभाषा हिन्दी ने सभी जनआंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भाषा किसी भी देश की धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा दार्शनिक परिस्थति को जानने का सशक्त माध्यम होती है। भारत में हिन्दी समस्त जनमानस की संवदेनाओं को प्रकट करने का सरल माध्यम है।

इस प्रतियोगिता में अंग्रेजी विभाग के प्रो राजीव शर्मा, प्रो क्रांति मोदगिल, प्रो निहारिका और संस्कृत विभाग के सहायक आचार्य डॉ अरुणदीप शर्मा भी उपस्थित रहे । 

अंत में हिंदी विभाग के सहायिकाचार्य प्रो राकेश ने सभी का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0