शिक्षकों- अभिभावकों का दायित्व है बच्चों का समग्र विकास: कमलेश ठाकुर

सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली में दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल मेले का शुभारंभ किया।

Jan 27, 2025 - 16:48
 0  261
शिक्षकों- अभिभावकों का दायित्व है बच्चों का समग्र विकास: कमलेश ठाकुर

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

बंटी कश्यप। देहरा

सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली में दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल मेले का शुभारंभ करते हुए विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों की वैज्ञानित तथा रचनात्मक कौशल को विकसित करने के लिए बाल मेलों का आयोजन करवा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास की जिम्मेदारी अध्यापकों के अभिभावकों की भी है। यही बच्चो देश भविष्य हैं आने वाले समय में यही बच्चे डॉक्टर , इंजीनियर , अधिकारी और शिक्षक बनेंगे। उन्होंने कहा कि गरली स्कूल 1918 में बनाया गया था और यह विद्यालय अपने 100 वर्ष पूरे कर चुका है। इस स्कूल में बाल मेले का आयोजन अपने आप में गौरवांवित कर रहा है। विधायक ने बच्चों को अपने जीवन में अनुशासन का पालन करने को कहा और नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है क्योंकि अगर स्वास्थ ठीक नहीं होगा तो इसका असर पढ़ाई पर भी पड़ेगा ।

   इससे पहले जिला समन्वयक बाल मेला जोगिंदर शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि दो दिवसीय बाल मेला में पहली से तीसरी कक्षा के बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस , ड्राइंग , पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। चैथी और पांचवी कक्षा के लिए स्कीट , सोलो डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए साइंस प्रोजेक्ट , क्विज आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय बाल मेले में 23 ब्लॉक से 1250 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे है। इस बाल मेले में पहली से तीसरी के लगभग 250 विद्यार्थी, चैथी और पांचवी के लगभग 500 और छठी से आठवीं तक के लगभग 500 विद्यार्थी हिस्सा ले रहे है।

 डॉक्टर जोगिंदर शर्मा जिला कॉर्डिनेटर बाल मेला ने बताया कि यह बाल मेला तीन स्तरों में होता है क्लस्टर , ब्लॉक और जिला स्तरीय। क्लस्टर और ब्लॉक स्तरीय बाल मेला 14 नवंबर से पहले सम्पन्न हो चुके है।

उपनिदेशक (गुणवत्ता) एवं जिला परियोजना अधिकारी (समग्र शिक्षा) कंचन ज्योति ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधायक देहरा बहुत ही मृदुल भाषी और सरल स्वभाव की है परन्तु जब बात विद्यार्थियों के पढ़ाई और भविष्य पर आती है तो वह विशेष रूप से शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान रखते है। विधायक ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली की वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर पूर्व कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया , उपनिदेशक एलिमेंट्री एजुकेशन अजय संभायल , जिला कॉर्डिनेटर बाल मेला डॉक्टर जोगिंदर , डिप्टी जिला शिक्षा अधिकारी अश्वनी भट्ट , असिस्टेंट डायरेक्टर एलिमेंट्री एजुकेशन संजय ठाकुर , प्रिंसिपल इंस्पेक्शन विंग विनीत और सुभाष , डीएसपी ज्वालामुखी आरपी जसवाल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग प्रागपुर यशपाल शर्मा , बीडीओ प्रागपुर वीरेंद्र कुमार , प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गर्ल्स) गरली मलकियत सिंह , प्रिंसिपल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली अनिरुद्ध कुमार शर्मा सहित विभिन्न विद्यालयों से बच्चे अध्यापक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0