22.5 करोड़ रुपए से होगा मिलवां-बरोटा सड़क का सुधारीकरण कार्य: मलेंद्र राजन

इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठाकुरद्वारा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

Jan 27, 2024 - 21:17
 0  297
22.5 करोड़ रुपए से होगा मिलवां-बरोटा सड़क का सुधारीकरण कार्य: मलेंद्र राजन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो । रोजाना हिमाचल

इंदौरा के विधायक मलेंद्र राजन ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ठाकुरद्वारा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा वर्ष भर में प्राप्त उपलब्धियां के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव संस्थान में वर्षभर के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त उपलब्धियां के लिए सम्मानित करने का अवसर होता है। विधायक ने अध्यापकों से छात्रों के लिए पथ प्रदर्शक की भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने अभिभावकों से शिक्षकों के साथ बेहतर तालमेल रखने तथा अपने बच्चों की स्कूल की दैनिक गतिविधियों पर भी ध्यान रखने की अपील की।

मलेंद्र राजन ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण व रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में यातायात के बेहतर आवागमन के लिये चरणबद्ध तरीके से सड़कों के सुधारीकरण कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मिलवां से बरोटा सड़क के सुधारीकरण के लिए नाबार्ड के माध्यम से 22.5 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गए हैं और इसका कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्कूल में साइंस ब्लॉक बनाने के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा। इसके अलावा स्कूल के 2 कमरों की मरम्मत का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।

विधायक ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को अपनी तरफ़ से हर सम्भव सहयोग देने का भरोसा दिया। इससे पूर्व, स्कूल के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरी।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय, एसएमसी प्रधान जगदेव, ठाकुरद्वारा पंचायत प्रधान गणेश, उप प्रधान प्रताप राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनूप ठाकुर, ओबीसी सेल अध्यक्ष केवल कृष्ण, शिक्षक, अभिवावक व छात्र उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0