प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सुजानपुर कालेज अव्वल हमीरपुर कॉलेज ने झटका दूसरा स्थान

राज्य कर व आबकारी विभाग के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर विभाग के उप आयुक्त कार्यालय हमीरपुर द्वारा स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

Nov 24, 2023 - 16:17
Nov 24, 2023 - 17:01
 0  288
प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सुजानपुर कालेज अव्वल हमीरपुर कॉलेज ने झटका दूसरा स्थान

Videos

View All
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स..

 ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

राज्य कर व आबकारी विभाग के 55वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर विभाग के उप आयुक्त कार्यालय हमीरपुर द्वारा स्थानीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उदेश्य वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के बारे में जागरुकता फैलाना है। इस प्रतियोगिता में जिला हमीरपुर के पांच राजकीय महाविद्यालयों हमीरपुर, नादौन, सुजानपुर, बड़सर और भोरंज की टीमों ने भाग लिया।
 प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के कार्तिक चौहान व आदित्य की टीम ने प्रथम स्थान, राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय हमीरपुर की मुस्कान व अक्षिता की टीम ने द्वितीय और राजकीय महाविद्यालय नादौन की कोमल बन्याल व पायल शर्मा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर प्रमोद पटियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर व आबकारी विभाग के उप आयुक्त वरुण कटोच ने की। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीमों को सम्मानित भी किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5000 रुपये, 4000 रुपये और 3000 रुपये की राशि के साथ पदक एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम में राज्य कर व आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त नवल चंद्र, अन्य अधिकारी और स्थानीय महाविद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0