बीपीएल चयन करने वाले अधिकारियों को पूरी तरह से जिम्मेदार बनाया जाना अनिवार्य: शांताकुमार

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि बीपीएल चयन करने वाले अधिकारियों को पूरी तरह से जिम्मेदार बनाया जाना होगा

Mar 26, 2025 - 17:36
 0  495
बीपीएल चयन करने वाले अधिकारियों को पूरी तरह से जिम्मेदार बनाया जाना अनिवार्य: शांताकुमार

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ओम प्रकाश शर्मा । शिमला

भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि बीपीएल चयन करने वाले अधिकारियों को पूरी तरह से जिम्मेदार बनाया जाना होगा, ताकि बीपीएल चयन पूरी तरह से न्याय उचित हो सके। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने बीपीएल गरीबों का नया चयन करने का निर्णय किया है यह निर्णय सहरानीय है। शांता कुमार का मानना है कि बोट की राजनीति के चलते पंचायत प्रधानों ने कई जगह गलत चयन किया था।

भारत में गरीबों के लिए बहुत सारी योजनाएं चल रही हैं, परंतु सभी योजनाएं असली गरीबों तक कम पहुंचती हैं, क्योंकि बोट की राजनीति और भ्रष्टाचार के कारण असली गरीब का ठीक चयन नहीं होता। उन्होंने कहा कि भारत विश्व के सबसे अमीर पांच देशों में शामिल है, परंतु विश्व के सबसे अधिक गरीब और भूखे लोग भी भारत में रहते हैं। भारत में विकास तो हुआ परंतु सामाजिक न्याय नहीं हुआ, सबका बराबर विकास नहीं हुआ। विश्व में सबसे अधिक आर्थिक विषमता भारत में है, इसलिए एक तरफ चमकती अमीरी है और दूसरी तरफ तरसती गरीबी है। बहुत सी योजनाएं हैं परंतु सभी योजनाएं गरीबों तक नहीं पहुंची।शांता कुमार ने सरकार से मांग की है कि नए चयन में चयन करने वाले अधिकारियों को पूरी तरह से जिम्मेदार बनाया जाए। यह नियम बने कि यदि चयन गलत किया गया तो वह चयन करने वाले अधिकारी को कड़ी सजा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इतने वर्षों से इतनी योजनाएं बनी और लाखों करोड़ों रुपए खर्च हुए, फिर भी विश्व के सबसे अधिक गरीब भारत में है। यह भारत के माथे पर बहुत बड़ा कलंक है और इसका कारण भ्रष्टाचार और बेईमानी की राजनीति है। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि हिमाचल सरकार ईमानदारी से गरीबों का ठीक चयन करेगी तो सभी योजनाएं हिमाचल प्रदेश की गरीबी को दूर कर देगी, क्योंकि हिमाचल प्रदेश पहले ही भारत के अच्छे संपन्न प्रदेशों में शामिल है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0