इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में कांगड़ा -चंबा हुए आमने सामने 

एमसीएम डीएवी कांगड़ा ने कुणाल की 95 रनों की ताबड़तोड़ पारी और लोकेश के 4 विकेटों की मदद से राजकीय महाविद्यालय चंबा को 101 रनों से हराया। कांगड़ा ने 214 रन बनाए और चंबा की टीम 113 रन पर ऑल आउट हो गई।

Oct 23, 2024 - 19:11
 0  216
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में कांगड़ा -चंबा हुए आमने सामने 
इंटर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में कांगड़ा -चंबा हुए आमने सामने 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा 

एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किए जा रहे अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पूल-सी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला एमसीएम डीएवी महाविद्यालय और राजकीय महाविद्यालय चंबा के बीच खेला गया। इसमें पार्षद नगर परिषद कांगड़ा, अशोक शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया। 
कांगड़ा के कप्तान आर्यन शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । कुणाल ने 44 गेंद में ताबड़तोड़ 95 रन की पारी खेली। इसके अतिरिक्त लोकेश ने 21 गेंद में नाबाद 42 रन और सुकृत ने 14 गेंद में 22 रन बनाए । टीम ने कुल 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए । चंबा की तरफ से लावण्य और लक्ष्य ने 3-3 और साहिल ने 1 विकेट हासिल किया।
  इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए राजकीय महाविद्यालय चंबा की टीम 17.3 ओवर में 113 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। साहिल ने 34 और कुशाल ने 20 रन बनाए । कांगड़ा की तरफ से लोकेश ने 4, आदित्य ने 3 और प्रशांत ने 2 और साजन ने 1 विकेट हासिल किए। 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलजीत सिंह पटियाल ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए कहा हमारे सभी खिलाड़ी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं । 
 स्कोरबोर्ड* 
 एमसीएम डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा
अरशद बोल्ड लावण्य  00(01) 
श्याम कैच साहिल बॉल लक्ष्य  09(09) 
कुनाल कैच लक्ष्य बॉल लावण्य 95(44) 
रमेश कैच करण बॉल लक्ष्य 03 (06) 
सुकृत बोल्ड साहिल 22(14)  
आदित्य कैच साहिल बॉल लक्ष्य  11(13)
 लोकेश नॉट आउट 42(21)
साजन कैच अक्षय बॉल पंकज 10(08) 
दिवेश कैच लक्ष्य बॉल लावण्य 01(04) 
प्रशांत नॉट आउट 08(03) 

कुल:- 20 ओवर 8 विकेट 214 रन।


राजकीय महाविद्यालय चम्बा 
करणवीर कैच रमेश बॉल प्रशांत 0(4) 
गौरव कैच कुनाल बॉल साजन 1(4) 
साहिल बोल्ड लोकेश 34(30) 
लक्ष्य बोल्ड प्रशांत 0(1) 
कुशल कैच कुनाल बॉल लोकेश 20(20) 
संस्कार बोल्ड आदित्य 13(16) 
मोहित एलबीडब्ल्यू लोकेश 0(2) 
लावण्य बोल्ड लोकेश 2(8) 
कार्तिक कैच अरशद बॉल आदित्य 1(4) 
अक्षय नॉट आउट
पंकज एलबीडब्ल्यू आदित्य 0(1) 

 कुल :- 17.3 ओवर 10 विकेट 113 रन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0