जीएवी पब्लिक कांगड़ा में मेधावी सम्मानित, वार्षिक परिणाम रहा शत प्रतिशत 

 जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा का वार्षिक परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष डॉक्टर नीना पाहवा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व सीबीएसई पंचकूला के रीजनल ऑफिसर बीके यादव ने कार्यक्रम में शिरकत कर चार चांद लगाए।

Mar 31, 2024 - 19:12
 0  603
जीएवी पब्लिक कांगड़ा में मेधावी सम्मानित, वार्षिक परिणाम रहा शत प्रतिशत 
जीएवी पब्लिक कांगड़ा में मेधावी सम्मानित, वार्षिक परिणाम रहा शत प्रतिशत 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

सुमन महाशा। कांगड़ा

 जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा का वार्षिक परिणाम रविवार को घोषित कर दिया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कमेटी की अध्यक्ष डॉक्टर नीना पाहवा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व सीबीएसई पंचकूला के रीजनल ऑफिसर बीके यादव ने कार्यक्रम में शिरकत कर चार चांद लगाए।  यादव ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों पर अपनी राय न थोपें और जिस विषय में उनकी लग्न एवं रुचि है वही विषय बच्चों को पढ़ाएं। बीके यादव ने प्रधानाचार्य सुनील कांत चड्ढा को उचित प्रबंधन के लिए बधाई दी। लगभग 5000 दर्शकों की उपस्थिति में प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पेश करने के बाद रिजल्ट घोषित किया जो शत - प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य ने कहा कि सभी अभिभावक हमारे लिए सर्वोपरि हैं और अपनी राय बेबाक दें ताकि स्कूल और उपलब्धियां हासिल करता रहे। चेयरपर्सन डॉक्टर नीना पाहवा ने अभिभावकों को सलाह दी कि वे मोबाइल का खुद भी प्रयोग न करें और बच्चों को भी इससे दूर रखें। डॉक्टर पाहवा ने जंक फूड से परहेज की सलाह दी साथ में छात्रों को टिफिन जरूर भेजें।  मैनेजमेंट सदस्य अजय वालिया, एम एस रियात, राम विनोद मेहता, सचिन चड्ढा एवं अनुपम शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी कक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को अनुपम शर्मा ने 1100 रुपए देकर सम्मानित किया। ऑलराउंडर रहे छात्रों को स्पेशल ब्लेजर स्कूल की तरफ से दिए गए ताकि उनकी एक अलग पहचान बनी रहे। इस अवसर पर 90 फ़ीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। साल भर में बेहतर कार्यों के लिए सैटर्न हाउस को भी सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0