विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने 89 बच्चों को दिए पात्रता प्रमाणपत्र 

 वीरवार को बागवानी प्रशिक्षण भवन सिद्धपुर में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत पात्रता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

Nov 16, 2023 - 17:15
 0  423
विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने 89 बच्चों को दिए पात्रता प्रमाणपत्र 

Videos

View All
शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए ..

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

वीरवार को बागवानी प्रशिक्षण भवन सिद्धपुर में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत पात्रता प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। समारोह की अध्यक्षता उपमंडलाधिकारी स्वाति डोगरा ने की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक चंद्रशेखर ने संबोधित करते हुए कहा की सुख आश्रय योजना माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की एक अनूठी और श्रेष्ठ पहल है जो अनाथ बच्चों के लिए लाइफलाइन का काम कर रही है। उन्होंने कहा की सरकार ने ऐसे बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया है। धर्मपुर में ऐसे 33 बच्चों और गोपालपुर खंड के 56 बच्चों की पहचान हुई है जिनका पालन पोषण शिक्षा, आवास, विवाह आदि का खर्चा सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा की राज्य सरकार एक पालक माता पिता की तरह इन बच्चों के न केवल निर्वाह कि व्यवस्था कर रही है बल्कि उनके भावी जीवन की चिंता भी सरकार को है। उन्होंने कहा की जिला मंडी में 479 बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना मंडी में जिलाधीश एवं बाल कल्याण सरक्षण समिति की निगरानी में जबकि खंड स्तर पर उपमंडलाधिकारी की देखरेख में चल रही है। आजकल जिनको इस योजना का लाभ मिलना है उनके दस्तावेज युद्ध स्तर पर बन रहे है ताकि उन्हे जल्दी से जल्दी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने इस अवसर पर सुख आश्रय योजना में चयनित पात्र अनाथ 89 बच्चों को प्रमाणपत्र बांटे और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटियों को बधाई पत्र व बेटी है अनमोल योजना के अंतर्गत फिक्स्ड डिपॉजिट प्रति 21 हजार रुपये भी दिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने इस अवसर पर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। जिला बाल सरंक्षण अधिकारी एन. आर. ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के सभी घटकों की बारीकी से जानकारी उपस्थित सदस्यों के समक्ष रखी।  उपमंडलाधिकारी स्वाति डोगरा ने कहा कि वह सुनिश्चित करेगी की कोई भी बच्चा इस योजना के लाभ से वंचित न रहे। बाल विकास परियोजना अधिकारी कुंदन हाजरी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित भी किया। इस समारोह में वृत प्रयबेक्षक, आगनवाड़ी कार्यकर्ता, बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0