विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किए बंडोल स्कूल के होनहार

राजकीय उच्च पाठशाला बंडोल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में विधायक संजय रत्न ने शिरकत की।

Jan 24, 2024 - 20:07
 0  261
विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किए बंडोल स्कूल के होनहार

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल 

राजकीय उच्च पाठशाला बंडोल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यातिथि के रूप में विधायक संजय रत्न ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों को शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल बनाना और उन स्कूलों कॉलेजों में मूलभूत सुविधाएं जुटाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है ताकि क्षेत्र के बच्चों को घर द्वार पर ही आधुनिक शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि हिरण पंचायत में प्रदेश सरकार की ओर से राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के लिए भूमि चयनित की गई है जिसे जल्द ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भूमि पूजन करेंगे। इसके अलावा बंडोल स्कूल में खेल मैदान के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की इसके साथ ही कंप्यूटर लैब भी जल्द स्थापित की जाएगी। ज्वालामुखी क्षेत्र के कॉलेज में भी इसी सत्र से पोस्टग्रेजुएट कक्षाएं शुरू की जा रही हैं जिनका लाभ बच्चों को मिलेगा।
 विधायक संजय रत्न ने बच्चों को भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा भी दी । बच्चों को नशे से दूर रहने और पढ़ाई में अत्यधिक ध्यान देने और खेल कूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए जागरूक किया ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके।
स्कूल के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और सोशल मीडिया व नशे के दुष्प्रभाव को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुति दी।
स्कूल के मुख्याध्यापक सुमन कुमार ने   वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई।विधायक संजय रत्न ने सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार रुपए व प्राथमिक स्कूल के बच्चों को 5100 रुपए देने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान व एसएमसी प्रधान प्रदीप कुमार शिब्बू, तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा, जिला परिषद कुलदीप धीमान, सीमा देवी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला राणा, मोनू बेगम, सुरजीत सिंह, लाल सिंह राणा , कैप्टन जगत राम, राधू राणा दुर्गादास , पवन चौधरी, दिनेश चौधरी कुशल चौधरी, मनीष शर्मा, अजय शर्मा अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी गण व गणमान्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0