नादौन की जलाड़ी पंचायत के सैनिक दीपेश परमार की ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में हुई मौत

नादौन की जलाड़ी पंचायत के जजौली गांव निवासी सैनिक दीपेश परमार की ड्यूटी के दौरान एक सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के बाद बुधवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Jan 10, 2024 - 18:59
 0  369
नादौन की जलाड़ी पंचायत के सैनिक दीपेश परमार की ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में हुई मौत
नादौन की जलाड़ी पंचायत के सैनिक दीपेश परमार की ड्यूटी के दौरान सड़क दुर्घटना में हुई मौत

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

नादौन की जलाड़ी पंचायत के जजौली गांव निवासी सैनिक दीपेश परमार की ड्यूटी के दौरान एक सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत के बाद बुधवार को पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सैंकड़ों नम आंखों ने दीपेश को अंतिम विदाई दी। इस दौरान सेना के जवानों ने अंतिम सलामी दी।

मंगलवार देर शाम को दीपेश की पार्थिव देह को सेना की एक टुकड़ी ने उनके पैतृक गांव में पहुंचाया था। शव के घर पहुंचते ही हर किसी की आंखें नम हो गईं। गत डेढ़ माह पूर्व ही जवान का विवाह हुआ था। मृतक दीपेश परमार पुत्र सुरजीत कुमार 3 वर्ष पूर्व आइटीबीपी में भर्ती हुए थे। आजकल वह अरुणाचल प्रदेश में तैनात थे गत 7 जनवरी को ड्यूटी के दौरान दीपेश एक वाहन की चपेट में आकर बुरी तरह घायल हो गए।

घायल अवस्था में ही उन्हें सेना के अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जोनल अस्पताल तेजू में ले जाया गया परंतु उपचार के दौरान ही दीपेश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गत 22 नवंबर को ही दीपेश का विवाह हुआ था और अभी 29 दिसंबर को वह छुट्टी काटकर वापस ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए गया था। दीपेश के पिता भी पूर्व सैनिक हैं। दीपेश की पार्थिव देह को उनके छोटे भाई आदर्श परमार ने मुखाग्नि दी।

दीपेश के निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री सहित अन्य नेताओं ने गहरा शोक प्रकट किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0