नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष शमी सोनी ने दिए सभी कार्यों को शीघ्र करवाने के निर्देश

वीरवार को नगर पंचायत नादौन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शमी सोनी की अध्यक्षता में नगर पंचायत की प्रथम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान नगर पंचायत का 6 करोड़ 28 लाख का बजट पारित हुआ।

Mar 14, 2024 - 22:12
 0  162
नगर पंचायत नादौन के अध्यक्ष शमी सोनी ने दिए सभी कार्यों को शीघ्र करवाने के निर्देश

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

वीरवार को नगर पंचायत नादौन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शमी सोनी की अध्यक्षता में नगर पंचायत की प्रथम बैठक संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान नगर पंचायत का 6 करोड़ 28 लाख का बजट पारित हुआ। बैठक में नगर निकाय एसडीओ अश्विनी शर्मा तथा जल शक्ति विभाग के जेई विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सचिव हर्षित शर्मा ने बताया कि शहर की विभिन्न समस्याओं पर यहां चर्चा की गई तथा नगर पंचायत की आय बढ़ाने के साधनों पर सहमति जताई गई। इसके साथ ही अध्यक्ष शमी सोनी के निर्देश पर एक परचेज कमेटी का गठन किया गया। वार्ड 2 के शौचालय में से एक महिलाओं की सुविधा के लिए खोला गया। इसके अतिरिक्त शहर की लाइट तथा सफाई व्यवस्था पर भी अहम निर्णय लिए गए। शम्मी सोनी ने बताया कि शहर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू द्वारा 24 घंटे पानी उपलब्ध करवाने की योजना के कार्यान्वन पर जल शक्ति विभाग के साथ पूरा खाता तैयार किया गया है और विभाग से पहले पोस्ट ऑफिस से जैन चौक तक पाइप डालने का कार्य पूर्ण करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि बस अड्डा से पोस्ट ऑफिस तक पैदल रास्ता बनाने, इंद्रपाल चौक का सौंदर्य करण करने, मुख्य चौराहों पर सोलर लाइट लगवाने, यातायात नियंत्रण  के लिए पुलिस विभाग से बैठक करने, शहर के गंदे पानी की उचित निकासी के लिए उचित प्रबंध करने, सिंगल विंडो से नगर पंचायत के कार्य करने तथा एनओसी प्रक्रिया को सरल करने वारे सहमति जताते हुए शीघ्र इन कार्यों को पूरा करवाने का निर्णय लिया गया। सोनी ने कहा कि सभी कार्यों को शीघ्र करवाया जाएगा। शम्मी सोनी ने निर्देश दिया कि नगर पंचायत कार्यालय परिसर में अध्यक्ष के कमरे के बाहर उनकी नेम प्लेट लगाने की बजाय केवल जनकक्ष की प्लेट लगाई जाए और किसी भी कार्य के लिए लोगों को बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता ना पड़े। इस अवसर पर उपप्रधान उषा सोंधी, अनिता कुमारी, सुमन कुमारी, सुषमा अवस्थी, कपिल शर्मा तथा संदीप जैन उपस्थित रहे। वहीं पूर्व अध्यक्ष तरुण कपिल और उपाध्यक्ष योगराज बैठक में नहीं आए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0