कन्या विद्यालय नादौन में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

सम्पूर्ण विश्व में अत्यन्त प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाने के लिए हर वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।

Dec 22, 2023 - 21:56
 0  270
कन्या विद्यालय नादौन में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय गणित दिवस

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

रूहानी नरयाल। नादौन

सम्पूर्ण विश्व में अत्यन्त प्रसिद्ध भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती मनाने के लिए हर वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। गणित हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा है और इस दिन को मनाना इसे और भी खास बनाता है। कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन में उपप्रधानाचार्य व गणित प्रवक्ता परमजीत सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। जानकारी देते हुए संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया ने बताया कि राष्ट्रीय गणित दिवस के सुअवसर पर कन्या विद्यालय नादौन में शिवानी शर्मा व अनु बाला की अगुवाई में मैथमेटिक्स ओलंपियाड, क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, स्लोगन राइटिंग आदि विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने गणित से संबंधित विविध गतिविधियों को संपन्न किया।

गणित क्विज प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की श्रेया चहल व सुहानी भूषण ने प्रथम पुरस्कार तथा प्रियांशी व अंकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मैथमेटिक्स ओलंपियाड में छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा की सभी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर परमजीत सिंह ने छात्राओं को गणित के महत्व और उपयोगिता का वर्णन करते हुए भारत के सुप्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जीवन से संबंधित विविध घटनाओं का वर्णन भी विस्तार पूर्वक बताया। इस दौरान प्रवक्ता अजय कुमार नंदा, नरेश मलोटिया, संजीव कुमार आदि ने राष्ट्रीय गणित दिवस समारोह को मनाने हेतु पूर्ण सहयोग किया।

इस अवसर पर राजेश कुमार, राकेश कुमार, राजेश चौधरी, नरेंद्र सिंह ठाकुर, विनोद अवस्थी, सुरेश कुमार, अजय कुमार इत्यादि गणमान्य अध्यापक भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0