एनडीआरएफ की टीम ने ब्यास में डूबे युवक के लिए चलाया सर्च अभियान

नादौन शहर के साथ सटी बेला पंचायत में क्रिकेट स्टेडियम के पास बुधवार देर शाम ब्यास नदी में डूबे स्थानीय युवक का शुक्रवार शाम तक कोई पता नहीं चला है।

Feb 16, 2024 - 19:29
 0  306
एनडीआरएफ की टीम ने ब्यास में डूबे युवक के लिए चलाया सर्च अभियान

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल। नादौन

नादौन शहर के साथ सटी बेला पंचायत में क्रिकेट स्टेडियम के पास बुधवार देर शाम ब्यास नदी में डूबे स्थानीय युवक का शुक्रवार शाम तक कोई पता नहीं चला है। बुधवार देर शाम से ही युवक को ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाया गया था। गुरूवार से एनडीआरएफ के निरीक्षक सुशील वर्मा की अगुवाई में सलापड़ से मौका पर पहुंची 20 सदस्यी टीम ने मोर्चा संभाला है। परंतु काफी तलाश के बावजूद शुक्रवार शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया है। वहीं दूसरी ओर घटना से पूर्व युवक के साथ रहे उसके दोनों दोस्तों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को दोनों युवकों को उस स्थल पर ले जाया गया जहां वह सारे घटना से पूर्व इकट्ठे बैठे थे। पुलिस ने अब जांच का दायरा बढ़ा दिया है और अन्य स्थलों पर भी तलाशी अभियान आरंभ कर दिया है। दोनों युवकों ने बताया था कि बुधवार को बेला गांव निवासी गौरव मेहरा पुत्र दिनेश कुमार उमर 29 वर्ष दूसरे छोर पर लूथान गांव में उनके साथ बैठा था। इसी दौरान वह नदी के इस पार बेला गांव के साथ सटे किनारे की ओर आया। उसके दोस्तों अंकित कुमार तथा संजीत कुमार ने बताया कि दूसरे किनारे पर पहुंचकर उसने अपने कपड़े उतारे और जैसे ही वह वापस मुड़ने लगा तो जिस ट्यूब पर तैर कर गया था वह ट्यूब आगे की ओर बहने लगी। ट्यूब को पकड़ने के लिए वह पानी में उतर गया, जबकि दोनों दोस्त दूसरे छोर से उसे ऐसा करने से मना करते रहे और देखते ही देखते वह पानी में समा गया। अंकित और संजीत ने उसे निकालने का भरसक प्रयास किया और घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। थाना प्रभारी नादौन बीआर शर्मा ने बताया कि युवक को ढूंढने का प्रयास जारी है। एनडीआरएफ की विशेष टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गौरव के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0