अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने स्कूली बच्चों को वितरित किए स्वेटर व जूते- जुराबें

सिरमौर में पांवटा साहिब के राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिरमौरी ताल में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने बाढ़ प्रभावित 38 स्कूली बच्चों को स्वेटर व जूते जुराबें वितरित किए।

Dec 4, 2023 - 17:44
 0  1.1k
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने स्कूली बच्चों को वितरित किए स्वेटर व जूते- जुराबें

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... 45 वर्ष की उम्र पार कर चुके बेरोजगार शिक्षक प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नौकरी की भीख मांगते हुए क्या कह रह... HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए जिला चंबा के स्कूली छात्र विधानसभा सत्र की कार्यवाही देखने जाते हुए

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

सिरमौर में पांवटा साहिब के राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिरमौरी ताल में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने बाढ़ प्रभावित 38 स्कूली बच्चों को स्वेटर व जूते जुराबें वितरित किए। बता दें कि 9 अगस्त को सिरमौरी ताल गांव में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी जिस कारण पूरे गांव के ग्रामीण प्रभावित हुए थे और  ग्रामीणों के खेत व घर तबाह हो गए थे। 
सोमवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष रामचंद्र कपूर,प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील तोमर,पांवटा साहिब इकाई अध्यक्ष गुरबचन सिंह, महासचिव तरूण परमार,जिला उपाध्यक्ष जोगेन्दर ठाकुर व पवन ठाकुर आदि राजकीय प्राथमिक पाठशाला सिरमौरी ताल में पहुंचे तथा 38 बच्चों को गर्म स्वेटर व जूते जुराबें वितरित किए। 
अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सिरमौर के जिला अध्यक्ष रामचंद्र कपूर ने बताया कि 9 अगस्त को पांवटा साहिब के सिरमौरी ताल में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी तथा एक ही परिवार के पांच लोग ज़िंदा दफन हो गए थे। इस घटना से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया था। 
उन्होंने कहा कि सिरमौरी ताल स्कूल के बच्चे को स्वेटर और जूते का अभाव था जिसकी जानकारी अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को मिली तो महासंघ के सभी सदस्य बच्चों की मदद के लिए आगे आए तथा स्कूल के 38 बच्चों को स्वेटर व जूते जुराबें वितरित की गई। 
उन्होंने कहा कि जब भी सिरमौरी ताल स्कूल के बच्चों को हमारी मदद की जरूरत होगी हम हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। सिरमौरी ताल स्कूल की अध्यापिका रेखा पुण्डीर, राजो चौहान व एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की पूरी टीम का आभार प्रकट किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0