दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में कटाची माता मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, भंडारे का भी किया आयोजन

शिमला ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरोगड़ा के कटाची माता मंदिर में दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष में आज प्रातः से ही श्रद्धालुओं का आना जाना जारी रहा।

Apr 5, 2025 - 17:01
 0  1k
दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष्य में कटाची माता मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, भंडारे का भी किया आयोजन

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

ओम प्रकाश शर्मा । शिमला

शिमला ग्रामीण के अंतर्गत ग्राम पंचायत धरोगड़ा के कटाची माता मंदिर में दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष में आज प्रातः से ही श्रद्धालुओं का आना जाना जारी रहा। बहुत सारे श्रद्धालु नंगे पांव माता के मंदिर तक पहुंचते देखें गए। माता का मंदिर समुद्र तल से 6500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। देव संस्कृति के अनुसार लोगों की मान्यता है कि माता के मंदिर में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से अपनी उपस्थिति देता है उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।

 यही कारण है कि नवरात्रों के बीच दूर-दूर से लोग माता के दर्शन के लिए अपनी उपस्थिति देते हैं। पर्यटन की दृष्टि से भी हो एक रमणीक स्थल है मगर इसके उद्धार के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से महत्वपूर्ण पेय जल योजना केल -बागड़ी- धरोगड़ा के अंतर्गत माता के मंदिर तक पेयजल पाइपलाइन तो बीछ गई है मगर अभी योजना का उद्घाटन ना होने की वजह से पानी उपलब्ध नहीं हो सका है।

इस स्थान से शालीमाता, टीकर माता, देरटु माता वह देवता पन्दोई के मंदिर के दर्शन स्वत ही हो जाते हैं। दुर्गा अष्टमी के उपलक्ष में संजीव भंडारी द्वारा भंडारे का आयोजन भी रखा गया जिसका स्वाद श्रद्धालुओं ने खूब चखा। भंडारे के आयोजन को सफलतापूर्वक निभाने में हेम प्रकाश मेहता, गायत्री कश्यप, महेश ठाकुर, रमेश, खेमराज मेहता, पुष्पेंद्र भंडारी ने भाईचारे के रूप में अपना सहयोग प्रदान किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भाईचारे का यह स्वरूप आपसी एकता वह संबंधों की प्रगाढ़ता को भी प्रदर्शित करता है। जो की सुख-दुख में एक दूसरे के लिए सहायक सिद्ध होता है। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0