स्थानीय जनता के आग्रह पर सुन्नी को नगर परिषद बनाने का निर्णय फिलहाल स्थगित

शिमला ग्रामीण की सुन्नी तहसील के ग्राम पंचायत शकरोड़ी ,जूणी व ग्रेहणा पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह उनके निवास स्थान पर मिले ।

Jan 7, 2025 - 14:03
 0  297
स्थानीय जनता के आग्रह पर सुन्नी को नगर परिषद बनाने का निर्णय फिलहाल स्थगित

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला

 शिमला ग्रामीण की सुन्नी तहसील के ग्राम पंचायत शकरोड़ी ,जूणी व ग्रेहणा पंचायत का एक प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह उनके निवास स्थान पर मिले । सैकड़ो की संख्या में आए लोगों ने अपनी- अपनी पंचायत को सुन्नी नगर परिषद में ना जोड़ने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल का तर्क था कि नगर परिषद में पंचायतों को जोड़ने से हमारे सारे हक समाप्त हो जाएंगे, तथा हमें भारी भरकम टैक्सों की अदायगी भी करनी पड़ेगी। विक्रमादित्य सिंह ने उपस्थित प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास करना है। इसी के चलते यह निर्णय भी लिया गया था। उपस्थित लोगों ने युवा मंत्री के समक्ष यह बात भी दोहराई कि आपके आशीर्वाद से हमारी पंचायतों में अथाह विकास हुआ है जिसके लिए उपस्थित लोगों ने युवा मंत्री का आभार भी व्यक्त किया। युवा मंत्री ने जन भावनाओं का आदर करते हुए जनगणना के नए आंकड़े आने तक इसे स्थगित करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि मेरा तो सपना है कि सुन्नी रिवर फ्रंट बने, जैसी आरती वाराणसी के घाट पर होती है वैसी ही आरती सुन्नी के घाट में भी हो। नए-नए प्रोजेक्ट सुन्नी में आए। मगर इसके लिए सुन्नी को शहर के रूप में विकसित किए जाने की जरूरत है। शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने सैकड़ो की संख्या में आए लोगों की भावनाओं को समझने के लिए युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह का लोगों की तरफ से आभार व्यक्त किया। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0