जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्मा युनिट होगा अपग्रेड: डीसी

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्मा यूनिट को अपग्रेड किया जाएगा इसमें अत्याधुनिक मशीनरी तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि रोगियों को लाभ मिल सके।

Jan 16, 2024 - 19:32
 0  252
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्मा युनिट होगा अपग्रेड: डीसी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान । धर्मशाला

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में पंचकर्मा यूनिट को अपग्रेड किया जाएगा इसमें अत्याधुनिक मशीनरी तथा आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि रोगियों को लाभ मिल सके। यह जानकारी उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने मंगलवार को जिला आयुर्वेदिक अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में अप्रैल माह 2023 से लेकर दिसंबर माह तक 13 हजार के करीब ओपीडी तथा तीन हजार सात सौ के करीब इंडोर रोगियों को सेवाएं प्रदान की गई हैं जबकि पंचकर्मा के तहत अप्रैल 2023 से लेकर दिसंबर माह तक 3696 लोंगों की ओपीडी तथा 2564 का इंडोर उपचार किया गया है।

उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि रोगी कल्याण समिति के तहत जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर चालू वित वर्ष में 5 लाख 63 हजार का अनुमानित खर्च निर्धारित किया गया है। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि रोगियों की बेहतर सुविधा के लिए जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में कैंटीन खोलने के लिए उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं ताकि रोगियों तथा उनके तामीरदारों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो। इसके साथ ही अस्पताल में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने कहा कि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के परिसर में बांउड्री बाॅल लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक राशि उपलब्ध करवाई जाएगी इसके साथ ही ईसीजी मशीन उपलब्ध करवाने के साथ साथ अन्य उपकरणों को खरीदने के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है ताकि जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में रोगियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

इससे पहले जिला आयुष अधिकारी डॉ गगन दीप ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए रोगी कल्याण समिति के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर आयुष की उपनिदेशक डॉ अंजली , सीएमओ डॉ सुशील शर्मा, नगर निगम की अध्यक्ष नीनू शर्मा, पार्षद अनुराग सहित विभिन्न सदस्य उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0