धर्मशाला मंडल से बसें न चलने से जनता परेशान, दिल्ली के 11 रूट सस्पेंड 

किसान आंदोलन से हिमाचल के लोग भी बुरी तरह से प्रभावित होने लगे हैं।

Feb 15, 2024 - 13:34
 0  324
धर्मशाला मंडल से बसें न चलने से जनता परेशान, दिल्ली के 11 रूट सस्पेंड 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मुनीश धीमान। धर्मशाला 

किसान आंदोलन से हिमाचल के लोग भी बुरी तरह से प्रभावित होने लगे हैं। दिल्ली जाने वाले 11 रूटों को परिवहन निगम ने सस्पेंड कर दिया, जिससे आवाजाही रुक गई और यात्री परेशान होने लगे हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला मंडल के दिल्ली रूट पर चलने वाली 11 बसों को नहीं चलाया गया। इसमें क्लब कर नौ बसें चलाई गई जबकि चंडीगढ़ तक आठ रूट चले। निगम के धर्मशाला डिवीजन से दिल्ली रूट पर 28 बसें चलती हैं। यात्रियों की उपलब्धता न होने के कारण रूट सस्पेंड करने पड़े हैं। किसानों के उग्र आंदोलन को देखते हुए लोग भी दिल्ली रूट पर बसों से यात्रा करने से परहेज कर रहे हैं। किसान आंदोलन के चलते मंगलवार को निगम की बसों को दिल्ली रूट पर नहीं भेजा था। वहीं, बुधवार को कुछेक रूट को क्लब कर चलाया जबकि कुछ को चंडीगढ़ तक भेजा गया। क्लब किए रूटों में कुछेक को चंडीगढ़ में यात्रियों की उपलब्धता पर ही दिल्ली जाने के निर्देश दिए गए। डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्डा ने बताया कि बुधवार को निदेशालय के निर्देशों के अनुसार 11 रूट सस्पेंड रहे जबकि आठ को चंडीगढ़, ऊना तथा धर्मपुर तक भेजा गया तथा नौ रूट को क्लब कर चलाया गया। आगामी निर्देशों के अनुसार रूटों का सुचारू संचालन किया जा सकेगा। बुधवार को जोगिंद्रनगर बस डिपो से दो रूट सस्पेंड तथा एक को चंडीगढ़ तक भेजा गया। बैजनाथ के दो रूट चंडीगढ़ तथा चार को क्लब किया गया। पालमपुर डिपो के दिल्ली रूट पर तीन बसें नहीं चली, दो चंडीगढ़ तक ही चली। नगरोटा डिपो में तीन रूट सस्पेंड, एक चंडीगढ़ तथा दो को क्लब कर चलाया गया। धर्मशाला से भी तीन रूट नहीं चले, जबकि एक चंडीगढ़ तथा दो को क्लब कर चलाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0