स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाया 78 वां जश्न– ए– आज़ादी महोत्सव

स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज़ादी का जश्न मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया

Aug 14, 2024 - 17:20
 0  369
स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाया 78 वां जश्न– ए– आज़ादी महोत्सव

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज़ादी का जश्न मनाया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले तथा अपने प्राणों का बलिदान करने वाले क्रांतिकारियों, शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की झलकियाँ प्रस्तुत की तथा कविताओं, गीतों, नाटकों, भाषण कला और नृत्य आदि के माध्यम से देश का गुणगान किया और आज़ादी के महत्व पर प्रकाश डाला। 

इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लोटस हाउस ने प्रथम स्थान, डेफोडिल हाउस ने द्वितीय स्थान तथा ट्यूलिप हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डा. आरती शर्मा ने आज़ादी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और शहीदों के संघर्षों के कारण हमें आज़ादी थाली में परोसे हुए भोजन के रूप में मिली है। अब हमारा कर्तव्य है कि हम इस आज़ादी को बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों को समझें और उनका कृतज्ञता के साथ पालन करें तथा देश विकास में अपना योगदान देने के लिए एक– दूसरे का आदर करें, पर्यावरण की रक्षा करें देश में निहित संसाधनों और धरोहरों की सुरक्षा करते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। 

14 अगस्त 1947 के दिन का महत्व बताते हुए कहा कि आज के दिन भारत – पाक विभाजन के कारण कई देशवासी दुर्घटनाग्रस्त हुए और भयंकर नरसंहार में अपनी जान गंवा दी। हमें अपने पूर्वजों के बलिदानों को हमेशा याद रखना चाहिए और अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आज़ादी को बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए।इस मौके पर विद्यालय की डायरेक्टर महोदया के अतिरिक्त प्रबंधक कमेटी के गणमान्य सदस्य भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0