खाद्य आपूर्ति विभाग का सर्वर बार बार खराब, राशन डिपो के लगाने पड़ते हैं चक्कर 

खाद्य आपूर्ति विभाग के सर्वर में बार-बार दिक्कत आने से राशन लेने से छूट गए उपभोक्ताओं को आगामी माह में दोनों महीनो का इकट्ठा राशन देने की मांग लोगों ने उठाई है।

Jan 31, 2024 - 18:55
 0  171
खाद्य आपूर्ति विभाग का सर्वर बार बार खराब, राशन डिपो के लगाने पड़ते हैं चक्कर 

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

खाद्य आपूर्ति विभाग के सर्वर में बार-बार दिक्कत आने से राशन लेने से छूट गए उपभोक्ताओं को आगामी माह में दोनों महीनो का इकट्ठा राशन देने की मांग लोगों ने उठाई है। इस संबंध में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य पवन शर्मा ने नादौन में पत्रकारों से कहा कि विभाग का सर्वर बार-बार खराब होने के कारण लोगों को राशन डिपो के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बुधवार को माह के अंतिम दिन भी सरवर बंद रहा जिससे कई उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पाया है। इसके कारण इन उपभोक्ताओं का इस माह का कोटा समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि सरवर की खराबी का खामयाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में विभाग की कार्य प्रणाली पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है। उन्होंने मांग की है कि ऐसे उपभोक्ताओं को इस माह का राशन अगले माह में जोड़कर इकट्ठे दिया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग को यह व्यवस्था करनी चाहिए कि, यदि कोई तकनीकी खराबी है तो राशन कार्ड स्कैन करवा कर राशन दिया जाए। उन्होंने कहा कि जनवरी माह का राशन लेने के लिए एक अतिरिक्त दिन का समय दिया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि तकनीकी खराबी को ठीक कर लिया गया है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि समय पर अपना राशन ले क्योंकि माह के अंतिम दिनों में राशन लेने वालों की संख्या अधिक हो जाने से कई बार अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0