GGDSD कॉलेज राजपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आज हुआ समापन

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हुआ।

Jan 12, 2024 - 18:30
 0  360
GGDSD कॉलेज राजपुर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आज हुआ समापन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा । कांगड़ा

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय राजपुर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। 

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई से जुड़े छात्रों ने इस शिविर में योगा, नशा मुक्ति रैली और सफाई अभियान से संबंधित कार्य किए। दत्तक लिए गांव में जाकर छात्रों द्वारा गांव की साफ सफाई, नलकूपों और नालियों की सफाई के साथ गड्ढों में मिट्टी भराव का भी काम किया। इसके साथ गांव के मंदिर और आस पास के इलाके को भी साफ किया गया। इस अवसर पर इकाई से जुड़ी छात्रा मिनाक्षी ने सात दिवसीय कैंप में छात्रों द्वारा की गई गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए रिपोर्ट पढ़ी। 

इस सात दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर महाविद्यालय के निदेशक व प्राचार्य डॉ० विवेक शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों में पढ़ते समय छात्र युवाओं को सामुदायिक सेवा की ओर उन्मुख करने के लिए ये बेहतरीन योजना है जिसके माध्यम से छात्र समाज में अपनी भागीदारी निभाते हैं । एक समूह के रूप में किस प्रकार कार्य किए जाते हैं शिविर में ये भी छात्र सीखते हैं। उन्होंने महाविद्यालय के एनएसएस प्रभारी सुमन कुमार व सभी छात्रों को शिविर की सफलता का श्रेय दिया। 

महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के सहायक प्राध्यापक डॉ ध्रुव देव शर्मा, विनीत कुमार,अरविंद कुमार,अश्वनी कुमार, अनुराग शर्मा, अनु राणा, डॉ शिल्पी, सुकांत अवस्थी और शिवानी भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0