निजी कंप्यूटर लैब में सरकारी कार्य करवाने वाली पंचायतों पर होगी कड़ी कार्यवाही : बीडीओ नादौन

बीडीओ नादौन ने कई पंचायतों में सरकारी कार्य स्वयं ना करके आधिकारिक पासवर्ड देकर निजी कंप्यूटर लैब में सरकारी कार्य करवाने वाले पंचायत कर्मियों तथा जन प्रतिनिधियों पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है।

Mar 1, 2024 - 19:22
 0  198
निजी कंप्यूटर लैब में सरकारी कार्य करवाने वाली पंचायतों पर होगी कड़ी कार्यवाही : बीडीओ नादौन

Videos

View All
सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब...

रूहानी नरयाल। नादौन

बीडीओ नादौन ने कई पंचायतों में सरकारी कार्य स्वयं ना करके आधिकारिक पासवर्ड देकर निजी कंप्यूटर लैब में सरकारी कार्य करवाने वाले पंचायत कर्मियों तथा जन प्रतिनिधियों पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी है। खंड विकास अधिकारी निशांत शर्मा द्वारा जारी आदेशों में ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसा करता हुआ पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध पुलिस में मामला दर्ज करवा कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी कार्य करने में असमर्थता या दिक्कत महसूस करता है तो उन्हें प्रशिक्षण दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत में अधिकतर वित्तीय कार्य, परिवार रजिस्टर, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, मनरेगा आदि कार्य ऑनलाइन ही किए जाते हैं। इसलिए अपना आधिकारिक पासवर्ड या ओटीपी किसी निजी कंप्यूटर लैब को दिया जाना अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किसी भी निजी कंप्यूटर लैब से सरकारी कार्य करवाना या सरकारी पासवर्ड तथा ओटीपी शेयर करना अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा कोई भी विषय सामने आने पर संबंधित पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक, ग्राम रोजगार सेवक या अन्य संबंधित व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज करवा कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग को कुछ ऐसी सूचनाएं मिली हैं, कि कुछ पंचायतों में पंचायत प्रधान, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक या ग्राम रोजगार सेवक निजी कंप्यूटर लैब को सरकारी पासवर्ड या ओटीपी शेयर करवा कर पंचायतों के सरकारी कार्य इन लैब संचालकों से करवा रहे हैं, जो की गंभीर विषय है। इस सूचना का बीडीओ निशांत शर्मा ने कड़ा संज्ञान लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0