आपदा से बचने को 4 दिसंबर से दी जाएगी ट्रेनिंग

ऊना में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के बारे जागरूक करने के लिए 4 से 16 दिसंबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा।

Nov 24, 2023 - 17:49
 0  450
आपदा से बचने को 4 दिसंबर से दी जाएगी ट्रेनिंग

Videos

View All
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... टांडा अस्पताल से निकाली गईं "कोविड वारियर" नर्सें CM सुक्खू से मिलने शाहपुर पहुंची... शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा शाम ढलते ही देखने योग्य होता है तपोवन विधानसभा परिसर का सुंदर नजारा CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना CM सुक्खू तपोवन विधानसभा से टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए हुए रवाना कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर धर्मशाला विधानसभा सत्र के पांचवे दिन पहुंचते हुए .. पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह जगत सिंह नेगी के बयान पर क्या बोले ..सुनिए छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स.. मेला ग्राउंड दाड़ी में गरजे पेंशनर्स..

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

ऊना में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव के बारे जागरूक करने के लिए 4 से 16 दिसंबर तक जिले के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा। यह जानकारी ऊना के उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष राघव शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा 4 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक की जाएगी। इस बैठक में पुलों, इंवेंटरी संसाधनों और जिले में पिछले पांच वर्षों में हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसी कड़ी में 5 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली और 6 दिसंबर को इंडस इंटर नेशनल यूनिवर्सिटी बाथू में प्रातः10 बजे छात्रों व कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम उपमंडल गगरेट के तहत 7 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंबोटा और 8 दिसंबर को प्रातः10 बजे डॉ बीआर अम्बेडकर राजकीय पॉलिटेकनिक अंबोटा में छात्र/कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी।
उपायुक्त ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा उपमंडल अंब के तहत 9 दिसंबर को प्रातः 10 बजे माता चिंतपूर्णी मंदिर में असुरक्षित प्रोफाइल से संबंधित जानकारी एकत्रित करेगी। 11 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब में प्रातः10 बजे छात्र/कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी।
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम उपमंडल बंगाणा के तहत 12 दिसंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में प्रातः 10 बजे छात्र/कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी और13 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे गोबिंद सागर झील पर डूबने वाले संभावित क्षेत्रों और असुरक्षित प्रोफाइल की जानकारी एकत्रित करेगी। 
उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को प्रात 10 बजे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पेखूबेला में स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ असुरक्षित प्रोफाइल बारे बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त 16 दिसंबर को प्रातः 10 बजे आईऑसीएल, इंडेन बॉटलिंग प्लांट रायपुर सहोड़ां में स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ असुरक्षित प्रोफाईल बारे बैठक की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0