राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत, कुष्ठ रोग को लेकर बच्चों को किया जागरूक

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एंटी लेप्रसी डे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ सुशील शर्मा के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराह में मनाया गया।

Jan 30, 2024 - 19:53
 0  351
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत, कुष्ठ रोग को लेकर बच्चों को किया जागरूक

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

मुनीश धीमान । धर्मशाला

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय एंटी लेप्रसी डे मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ सुशील शर्मा के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराह में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, स्टाफ तथा आम आदमी को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक करना था । यह जानकारी देते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ तरुण सूद ने बताया की ऐसे लोग जिनकी त्वचा पर हल्के रंग या तांबी रंग का दाग हो या चमड़ी के रंग में बदलाव हुआ हो या हाथ या पांव में सुनपन हो यह कुष्ठ रोग के लक्षण हो सकते हैं।अगर उपरोक्त लक्षणों में से कोई भी लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच करवानी चाहिए। जांच में कुष्ठ रोग की पुष्टि अगर हो तो इसका इलाज सरकार द्वारा मुफ्त किया जाता है। और व्यक्ति आगे किसी भी प्रकार की विकलांगता से बच सकता है ।

स्वास्थ्य शिक्षिका अंजलि ने लोगों से आग्रह किया कि इस बीमारी को कोई दैवीय प्रकोप ना समझते हुए आम बीमारी की तरह ही ले तथा समय रहते इसका इलाज करवाएं। कुष्ठ रोगी के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करें। अतः इस प्राप्त जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ साझा करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस इस बीमारी के प्रति जागरूक हो तथा समय रहते रोग का निदान एवं उपचार संभव हो सके। इस अवसर पर पोस्टर कंपटीशन भी करवाया गया तथा बच्चों को इनाम के रूप में स्मृति चिन्ह दिए गए।

 स्कूल की प्रधानाचार्य सुरिंदरा कौशल ने बच्चों तथा बाकी स्टाफ से यह आह्वान किया कि कि वे कुष्ठ रोग के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करें ताकि लोग इस बीमारी से ग्रसित लोगों के साथ भेदभाव ना करें क्योंकि भेदभाव करने के कारण आमतौर पर लोग इस बीमारी को छुपाते हैं तथा समय रहते हुए निदान और उपचार से वंचित रह जाते हैं। अतः समाज में इतनी जागरुकता आ जाए की लोग इस बीमारी को न छुपाते हुए समय पर इलाज करवाए और बाकी लोगों को संक्रमित ना करें। इस मौके पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दिनेश कुमार तथा स्कूल के सभी अध्यापक तथा बाकी स्टाफ भी उपस्थित रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0