26 नवंबर से छूटे वोटर्स करवा लें रजिस्ट्रेशन

मंडी सदर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) ओमकांत ठाकुर ने बताया कि मतदाता सूची में पात्र युवाओं के नाम दर्ज करने के लिए मंडी तथा कोटली में चिन्हित स्थानों पर 28 से 30 नवंबर तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे।

Nov 24, 2023 - 17:41
 0  486
26 नवंबर से छूटे वोटर्स करवा लें रजिस्ट्रेशन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

 ब्यूरो।  रोजाना हिमाचल 

मंडी सदर के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एसडीएम) ओमकांत ठाकुर ने बताया कि मतदाता सूची में पात्र युवाओं के नाम दर्ज करने के लिए मंडी तथा कोटली में चिन्हित स्थानों पर 28 से 30 नवंबर तक विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी, आईटीआई मंडी, राजकीय महाविद्यालय कोटली और आईटीआई कोटली में विशेष कैंप का आयोजन होगा। जिनमें सभी पात्र छात्रों का पंजीकरण किया जाएगा। यह जानकारी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों की बैठक लेते हुए दी।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 26 और 27 नवंबर को विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण किया जाएगा। इसमें सभी बूथ लेवल अधिकारी घर घर जा कर छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम दर्ज करने की प्रक्रिया पूर्ण करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत 33-मंडी निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को अपडेट करने तथा सभी पात्र मतदाताओं का पंजीकरण तय बनाने के लिए समर्पित कार्य करने को कहा। रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने 33-मंडी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर पात्र नागरिकों का नाम दर्ज कराने तथा अपात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटवाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0