लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी : हेमराज बैरवा

शनिवार को नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के माध्यम से नगरोटा बगवां में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

Mar 23, 2024 - 19:07
 0  252
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी : हेमराज बैरवा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा 

शनिवार को नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के माध्यम से नगरोटा बगवां में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है और मतदान में युवाओं को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। 1 अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवा अपना मतदाता पहचान पत्र बना सकते हैं।  मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 04 मई निर्धारित की गई है।

हेमराज बैरवा ने  कहा कि जागरूक युवा ही देश का भविष्य है तथा देश के निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर समाज सेवा के प्रकल्पों से जुड़ें तथा शिक्षा के साथ खेलकूद में भी बढचढ़ कर भाग लें ताकि युवाओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।  युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए ऐसे आयोजन अत्यंत आवश्यक हैं तथा नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से समय-समय पर युवाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के जिला अधिकारी विवेक कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया इस एक दिवसीय युवा संसद कार्यक्रम में जिला कांगड़ा के 15 ब्लॉक के कालेजों के छात्र भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में एसडीएम  नगरोटा बगवां मुनीष शर्मा, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर एस.के सोनी, नेहरू युवा केंद्र के जिला अधिकारी विवेक कुमार, कॉलेज के प्रवक्ता और विभिन्न कॉलेज से आए हुए छात्र  मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0