कांगड़ा जिला में 1054 मतदान केंद्रों पर होगी वेबकाॅस्टिंग की सुविधा: डीसी

लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत कांगड़ा जिला के पंद्रह विधानसभा क्षेत्रों में 1054 मतदान केंद्रों वेबकास्टिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से मतदान प्रक्रिया को संपन्न किया जा सके।

Apr 24, 2024 - 21:32
 0  378
कांगड़ा जिला में 1054 मतदान केंद्रों पर होगी वेबकाॅस्टिंग की सुविधा: डीसी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

मुनीश धीमान। धर्मशाला 

लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत कांगड़ा जिला के पंद्रह विधानसभा क्षेत्रों में 1054 मतदान केंद्रों वेबकास्टिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी ताकि निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से मतदान प्रक्रिया को संपन्न किया जा सके। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा,शाहपुर, ज्वाली विस क्षेत्रों में पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने के उपरांत दी। उन्होंने सहायक रिर्टनिंग अधिकारियों तथा बूथ लेवल अधिकारियों को पोलिंग बूथ में निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए आदेश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि मतदान प्रक्रिया के बेहतर प्रबंधन के लिए अधिकारियों तथा कर्मचारियों को पूर्वाभ्यास करवाया जा रहा है ताकि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में पार्टी बूथ लगाने पर प्रतिबंध होगा और मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में प्रचार पर प्रतिबंध है। साधारण पार्टी बूथ को 200 मीटर से अधिक दूरी पर एक मेज और दो कुर्सियों और तिरपाल के साथ बिना किसी प्रचार सामग्री के स्थापित किया जा सकता है। परिसर में पार्टी और उम्मीदवार के नाम और प्रतीक वाले बैज, टोपी, शॉल, मफलर आदि की अनुमति नहीं है।
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के अंदर एजेंटों को मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। मतदान केंद्र के अंदर और मतदान कक्ष के बाहर मतदान कार्यवाही की वीडियोग्राफी की अनुमति केवल ईसीआई द्वारा अधिकृत प्रेस रिपोर्टर को ही है। किसी भी स्थिति में मतदान कक्ष में वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं है। मतदान की गोपनीयता सुनिश्चित करने का उचित ध्यान रखा जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0