महिला सशक्तिकरण और प्रदेश के साथ-साथ शिमला ग्रामीण का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का सुन्नी पहुंचने पर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

Jan 12, 2025 - 10:20
 0  504
महिला सशक्तिकरण और प्रदेश के साथ-साथ शिमला ग्रामीण का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता: विक्रमादित्य सिंह

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ओम प्रकाश शर्मा। शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह का सुन्नी पहुंचने पर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र के साथ-साथ शिमला ग्रामीण को हिमाचल का नंबर एक विधानसभा क्षेत्र बनाना हमारा प्रथम लक्ष्य है। युवा मंत्री ने क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण व पुरानी मांग सुन्नी-लुहरी सड़क के चौड़ीकरण और अपग्रेडेशन की नींव भी रखी। जिसके लिए 70 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर लोक निर्माण विभाग द्वारा शीघ्र ही युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके साथ-साथ उन्होंने सुन्नी में 40 लाख रुपए की लागत से निर्मित पशु चिकित्सालय भवन का लोकार्पण भी किया।

महिला मंडल सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा मंत्री ने बसंतपुर ब्लॉक की 14 पंचायतो के 83 महिला मंडलों को एक-एक सिलाई मशीन वितरित की। जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सशक्तिकरण वह आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना है। हजारों की संख्याओं में उपस्थित महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं से युवा मंत्री को अवगत करवाया। अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान करवा दिया गया।

महिला सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजनीतिक विचारधारा अपनी जगह है मगर किसी मां के कहे यह अनमोल शब्द “काम करो बुद्धि से, जीवन जियो शुद्धी से’ हम सबको अपने जीवन में उतारने चाहिए। बता दें कि सामरिक दृष्टि से भी सलापड- तातापानी, सुन्नी-लुहरी सड़क का चौड़ीकरण व अपग्रेडेशन करना महत्वपूर्ण होगा। इसके साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर का सृजन भी हो सकेगा। जिस दिशा में युवा मंत्री अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते आ रहे हैं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0