जिला परिषद हमीरपुर के पूर्व वाइस चेयरमैन के 19 वर्षीय पुत्र का हुआ आकस्मिक निधन

नादौन के मझियार गांव निवासी पूर्व वाइस चेयरमैन जिला परिषद हमीरपुर चौधरी चंदू लाल के 19 वर्षीय पौत्र विकेश सिंह के आकस्मिक निधन के बाद शुक्रवार को सैंकड़ों नम आंखों ने विकेश को अंतिम विदाई दी।

Feb 23, 2024 - 19:58
 0  189
जिला परिषद हमीरपुर के पूर्व वाइस चेयरमैन के 19 वर्षीय पुत्र का हुआ आकस्मिक निधन

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

रूहानी नरयाल। नादौन

नादौन के मझियार गांव निवासी पूर्व वाइस चेयरमैन जिला परिषद हमीरपुर चौधरी चंदू लाल के 19 वर्षीय पौत्र विकेश सिंह के आकस्मिक निधन के बाद शुक्रवार को सैंकड़ों नम आंखों ने विकेश को अंतिम विदाई दी। उसे पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, समाज सेवी प्रभात चैधरी, एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा, एडवोकेट चंद्रशेखर के अलावा भाजपा व कांग्रेस के अनेकों पदाधिकायों व समाज सेवी संगठनों सहित सैंकड़ों लोगों ने अंतिम विदाई दी। विकेश के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के करीब तीन दर्जन सहपाठी व दोस्तों ने भी अपने दोस्त विकेश को बिलखते हुए नम आखों से अंतिम विदाई दी। वीरवार देर शाम विकेश की पार्थिव देह को उनके घर लाया गया था। 

विकेश चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में कंपयूटर सांईस में बीटैक कर रहा था। विकेश के पिता एडवोकेट वीरेन्द्र सिंह ने अपने बेटे के नेत्र पीजीआई चंडीगढ़ में दान कर दिए ताकि उसके बेटे के नेत्र किसी नेत्रहीन की आंखों को रोशनी देकर इस संसार को देखते रहें। विकेश सिंह को चंडीगढ़ में गत बुधवार 21 फरवरी को उस समय एक कार ने कुचल दिया जब वह अपने दोस्तों के साथ रात को चाय पीने के लिए सड़क पर जा रहे थे। 

विकेश के दोस्तों ने बताया कि विकेश ने अनियंत्रित कार को आते देखकर अपने दोस्त को खींच कर साइड करके उसकी जान तो बचा ली लेकिन वह स्वयं को नहीं वचा सका। गंभीर हालत में उसे पीजीआई में ले जाया गया जहां डाक्टरों के हरसंभव प्रयास के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। 

विकेश के निधन पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू,पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोकाकुल परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएं प्रक्ट करते हुए भगवान से प्रार्थना की है कि उन्हें श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस सदमें को सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0